scriptसपने में भगवान के दर्शन : जानें इन संकेतों के अर्थ और भूलकर भी ना करें ये काम | God signals for you is here | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

सपने में भगवान के दर्शन : जानें इन संकेतों के अर्थ और भूलकर भी ना करें ये काम

यदि गलती की तो चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत…

Mar 20, 2021 / 08:27 am

दीपेश तिवारी

God signals for you is here

God signals for you is here

हमारा भविष्य कैसा गुजरेगा या हमें किस दिन तकरीबन हर कार्य में सफलता मिलेगी। इसकी जानकारी नहीं होने से हम हमेशा ही अच्छे समय का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जहां हम भगवान की शरण में जाते हैं। वहीं भगवान हमें आगामी भविष्य को लेकर कई तरह के इशारे god signals for you भी देते हैं, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में हम इन्हें समझ ही नहीं पाते।

इन इशारों में जहां कुछ संकेत हमें जगी हुई अवस्था में मिलते हैं तो कई संकेत हमें सपनों के माध्यम से भी प्राप्त होते हैं।

जैसे कई बार कोई दिन अचानक ही अच्छा भी चला जाता है, लेकिन समय समय पर सामने आने वाले तनावों के कारण हम केवल यहीं सोच कर खुश god signals for you हो लेते हैं कि चलो आज तो दिन अच्छा निकला।

इसके बाद हम फिर अगले दिन अच्छे दिनों का इंतजार करने लगते हैं। कुल मिलाकर हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा कौन सा दिन अच्छा गुजरेगा या हमें किस दिन तकरीबन हर कार्य में सफलता मिलेगी। अच्छे दिन सभी को अच्छे लगते हैं।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार डीके शास्त्री का कहना है कि हमें कई बार अपने दिन के संबंध में ईश्वरीय तौर पर संकेत special signs given by god for your future तो मिलते हैं, लेकिन अधिकतर हम इन्हें पहचान नहीं पाते और केवल भय में समय गुजार देते हैं।

जानें सपने में आने वाले इशारे…
जानकारों का मानना है कि सपने में जहां सुक्ष्म दिमाग जाग्रत हो जाता है, वहीं कई बार हमें बिना किसी खास बात के भी ऐसे सपने आते हैं, जिनके बारे में हमारे दिमाग या मन में था ही नहीं, बाद में कई बार वहीं हमारे साथ घटता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में मिलने वाले इन संकेतों को लेकर भी काफी सावधानी रखनी होती है, अन्यथा आपको इसकी कीमत तक चुकानी पड़ सकती है।

दरअसल सपने में आप क्या देख रहे हैं इस बात का भी बहुत मायनों में प्रभाव पड़ता है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग कोई सपना देखते हैं और उसके बाद उसका जिक्र अपने किसी करीबी या दोस्तों से जरूर करते हैं। लेकिन जानकारों के अनुसार कुछ सपने ऐसे भी होते है जिनका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका जिक्र किसी से भी करने से उसका परिणाम आपके लिया नुकसानदायक हो सकता है।

अगर किसी व्यक्ति को सपने में ईश्वर का दर्शन God in dreams हो तो इससे बड़े सौभाग्य की बात और कुछ नहीं हो सकती। माना जाता है कि इंसान के अंदर जो आत्मा होती है, वो परमात्मा का ही एक हिस्सा होता है। वहीं

आत्मा के रूप में परमात्मा हमारे अंदर निवास करती है, इसलिए जब कभी भी ईश्वर हमें सपने में दिखाई देते हैं तो इसका मतलब होता है की ईश्वर हमसे कांटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं मनुष्य को जब सपने में ईश्वर God in dreams : An special signs दिखाई देते हैं तो वो उसके लिए सबसे सुखद और आलौकिक पल होता है। इसका मतलब ये भी हो सकता है की ईश्वर God in dreams हमारे सपने में आकर हमें कुछ संदेश देना चाह रहे हो, जो केवल हमारे लिए ही हो।

जानकारों की मानें तो सपने में अगर ईश्वर दिखें तो इस बात को किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा माना जाता है की ईश्वर के सपने में दर्शन होने की बात अगर हम किसी और को बताते हैं तो उससे हमें जो खास प्राप्त होने वाला था, वो भी नहीं मिल पता और ईश्वर से हमारा कांटेक्ट हमेशा के लिए ख़त्म हो जाता है।

तभी तो कहा जाता है की अगर ईश्वर सपने में दिखे तो इसका मतलब है की वो हमसे कुछ खास बात बताना God in dreams : An special signs चाह रहे हैं और इसलिए हमें इस बारे में कभी भी किसी तीसरे को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से कई बार व्यक्ति को जो फल मिलने वाला होता है मनुष्य उससे भी अछूता रह जाता है और यहां तक की जिंदगी में कभी भी दूसरी बार आत्मा को सपने में तक परमात्मा God in dreams : An special signs के दर्शन जीवित रहते नहीं हो पाते।
ये हैं भगवान के ये हैं खास संकेत god signals for you – An Good Luck Sign……
1. जब भी आप सुबह उठकर शीशा देखते हैं और उस समय यदि आपको अपने चेहरे में कुछ परिवर्तन और चमक के साथ लाली, नजर आने लगे तो समझ जाएं कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।
2. यदि अचानक सुबह-सुबह सगे-संबंधियों या जिस से पैसा आप ने लेना है वह मिलने लग जाए। तो समझ जाएं कि आपका शुभ समय शुरु हो चुका है।

3. जब भी आप प्रातः घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।
4. शरीर के दाहिने अंगों का फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। दाहिने गाल, बाजू, हाथ का फड़कना व्यक्ति की सुख समृद्धि की ओर इशारा special signals करता है। जिससे उसे आने वाले समय में हर क्षेत्र में बरकत प्राप्त होती है।
5. जब भी आप प्रातः घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

6. प्रातः काल कार्य पर जाते समय कोई बालक या कन्या हंसता हुआ चेहरा लेकर आपके सामने special signals आ जाए, तो समझिए कि आप का दिन बेहद बेहतर और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।
7. इसी प्रकार कहीं अपने बछड़े को दूध पिलाती गाय का दिखना भी आपको अच्छे समय का संकेत special signals of god है।

8. यदि अचानक अनावश्यक रूप से खर्च हो रहे पैसे, खर्च होना रुक जाए। पैसा टिकना शुरू हो जाए और आपका बैंक बैलेंस और धन संचय करने में सफल हो जाएं, तो समझें कि आपके शुभ समय की शुरुआत हो चुकी है।
9. पशु पक्षी के द्वारा भी हमें शुभ संकेतों की प्राप्ति होती है। जैसे बंदर यदि आम की गुठली आपकी छत पर फेंक दें, बिल्ली घर में बच्चों को जन्म दे या फिर पक्षी कोई चांदी की चीज आपकी छत पर छोड़ जाए, तो यह बेहद शुभ संकेत होते हैं। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि और धन धान्य की वृद्धि होती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / सपने में भगवान के दर्शन : जानें इन संकेतों के अर्थ और भूलकर भी ना करें ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो