रोलर-कॉस्टर पर बैठी लड़की ने निकाला स्मार्टफोन, गिरा नीचे
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रोलर-कॉस्टर पर एक लड़की को बैठे हुए दिखाया गया है। रोलर-कॉस्टर जैसे ही ऊपर की तरफ जाता है, लड़की अपना स्मार्टफोन निकाल लेती है। लेकिन उसे इस बात का ध्यान नहीं रहता कि रोलर-कॉस्टर के ऊपर की तरफ जाने से उसे स्मार्टफोन के गिरने की रिस्क भी है। और वैसा ही हुआ भी। रोलर-कॉस्टर जैसे ही ऊपर जाकर उल्टा होता है वैसे ही उसके हाथ से उसका स्मार्टफोन छूट जाता है और नीचे गिर जाता है। लड़की को भी तुरंत अपनी गलती का पछतावा होता है पर तब तक उसका स्मार्टफोन नीचे गिर चुका होता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।