वैसे ट्विटर अकाउंट @OTerrifying पर आए दिन कई हैरत भरे वीडियो शेयर किए जाते है। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक्वेरियम में छोटी सी मछली है। मासूम सी दिखने वाली इस मछली को खाने के रूप में जहरीले जीव दिए जा रहे हैं। वहीं मछली इन जहरीलें जीवों को नोंच नोंचकर खा रही है। वीडियो में नजर आ रही मछली की साइज वाली मछलियां कोमल होती हैं लेकिन यह काफी खतरनाक साबित हो रही है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक पीले रंग की मछली नजर आ रही है, जिसके ऊपर काले धब्बे हैं। मछली को सबसे पहले खाने के लिए ऊपर से गोजर डाला जाता है। गोजर के अंदर गिरते ही मछली उसे अपने मुंह से पकड़ लेती है और फिर जोर-जोर से इधर-उधर घुमाकर पूरी तरह से मार डालती है। वह गोजर के शरीर को टुकड़ों में बांट देती है। इसके बाद मछली के लिए बिच्छू फेंका जाता है और वो उसके साथ भी ऐसा ही करती है। अंत में पानी में एक सांप फेंका गया और मछली उसे भी खा गई।
यह भी पढ़ें
पैडल मारते मारते प्लेन की तरह हवा में उड़ने लगी साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने इसको पसंद कर रहे है। कई यूजर्स वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं। वहीं लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक ने लिखा कि ये पफरफिश है जो शार्क से भी ज्यादा खतरनाक होती है। वहीं एक ने कहा, वो भूल से भी उस टैंक में हाथ नहीं डालेगा। एक ने कहा कि इस मछली का नाम हनी बैजर है।