bell-icon-header
हॉट ऑन वेब

शेफ लता टंडन ने बनाया कुकिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 87 घंटे तक पकाया खाना

लता ने 87.45 घंटे तक लागातार खाना पकाया
इस कारनामें को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में जगह मिली है
लता मध्य प्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखती है

Nov 27, 2019 / 02:09 pm

Piyush Jayjan

Lata Tondon

नई दिल्ली। भारत की 39 वर्षीय शेफ लता टंडन ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। लता के नाम अब सबसे लंबे समय तक खाना पकाने का कीर्तिमान दर्ज हो गया है। इस उपलब्धि की बदौलत उनका नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी शामिल कर लिया गया है।

इस नए कीर्तिमान को अपने नाम दर्ज करने वाली लता ने मीडिया को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने उनके इस कारनामे को “लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)” के रूप में मान्यता देते हुए एक आधिकारिक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है।

इस नए कीर्तिमान को अपने नाम दर्ज करने वाली लता ने मीडिया को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने उनके इस कारनामे को “लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)” के रूप में मान्यता देते हुए एक आधिकारिक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है।

शेफ लता टंडन मध्य प्रदेश के रीवा की निवासी है। उन्होंने बताया कि इसी शहर के एक होटल में तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक खाना पकाया। इस दौरान उन्होंने गैस के चूल्हे पर कुल आठ बर्नरों का इस्तेमाल किया।

lata-tandon.jpg

जिसमें अनाथालय में रहने वाले बच्चे, दिव्यांग लड़के-लड़कियां और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा हमारे देश का पारंपरिक खाना हर लिहाज से बेहतरीन है। मेरा इरादा है कि मैं इस खाने के स्वाद को दुनिया के हर कोने तक लेकर जाऊं।

इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए लता पिछले कई सालों से लगातार प्रेक्टिस कर रही थी। लता ने यह रिकॉर्ड बनाते हुए लगभग 1,600 किलोग्राम खाना पकाया। इससे पहले लता ने लगातार 81 घंटे तक खाना पकाकर अमेरिका के रिकी लुम्पकिन का 68 घंटे 30 मिनट और 1 सेकेंड तक खाना बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था

Hindi News / Hot On Web / शेफ लता टंडन ने बनाया कुकिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 87 घंटे तक पकाया खाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.