bell-icon-header
हॉट ऑन वेब

Corona के बीच Maharashtra के लोनार झील का पानी हुआ लाल, वैज्ञानिक हैरान

लोनार झील (Lonar Lake) मुंबई से 500 किमी दूर बुलढाणा जिले (Buldhana District) में है। बताया जाता है कि 50 हजार साल पहले उल्कापिंड गिरने से ये यहां बनी थी।

Jun 11, 2020 / 03:56 pm

Vivhav Shukla

113-hectare Lonar Lake in Buldhana turns red

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) की लोनार झील (Lonar Lake) के पानी का रंग बदलने से देश के वैज्ञानिक हैरान हो गए हैं। ये झील मुंबई से 500 किमी दूर बुलढाणा जिले (Buldhana District) में मौजूद है। बताया जाता है तकरीबन 50,000 साल पहले उल्कापिंड के धरती पर गिरने की वजह से ये झील बना था।

बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचे शख्स को सास-ससुर ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! वायरल हुआ Video

लोनार तहसील के तहसीलदार सैफन नदाफ (Saifan Nadaf) ने बताया,”पिछले 2-3 दिन से इस झील के पानी में बदलाव आ रहा है। हमने वन विभाग को इसका सैंपल लेकर जांच करने के लिए कहा है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोनार लेक (Lonar lake) खारे पानी की झील है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह झील उल्का पिंड की टक्कर से बनी है। इसका खारा पानी इस बात को दर्शाता है कि कभी यहां समुद्र था। शोध में यह भी दावा किया जाता है कि यह करीब दस लाख टन वजनी उल्का पिंड टकराने से ये झील बनी होगी।

लोनार झील संरक्षण एवं विकास समिति के सदस्य गजानन के मुताबिक यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है. इसका पानी खारा है और इसका पीएच स्तर 10.5 है।

जमीन के नीचे बसे शहर का बिना खुदाई किए बनाया MAP, जानें कैसे हुआ ये संभव?

गजानन ने बताया कि पानी के रंग बदलने की वजह लवणता और शैवाल हो सकते हैं. क्योंकि नी की सतह से एक मीटर नीचे ऑक्सीजन नहीं है. ईरान की एक झील का पानी भी लवणता के कारण लाल रंग का हो गया था। हालांकि इस बदले रंग को लेकर अभी जांच की जा रही है।

Hindi News / Hot On Web / Corona के बीच Maharashtra के लोनार झील का पानी हुआ लाल, वैज्ञानिक हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.