scriptWeekly Horoscope 14 April-20 April: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों की इस हफ्ते बढ़ेगी आय, पढ़ें मेष से कन्या तक साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope 14 April to 20 April 2024 Income of 3 zodiac signs including Aries, Taurus will increase this week read saptahik rashifal mesh to kanya | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope 14 April-20 April: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों की इस हफ्ते बढ़ेगी आय, पढ़ें मेष से कन्या तक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 14 April-20 April: नया सप्ताह मेष, वृषभ समेत तीन राशियों के लिए बेहद शुभ है। इनकी आय बढ़ेगी, इस सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन भी असर डालेगा, जिसका सभी राशियों पर असर होगा तो आइये पढ़तें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)

Apr 15, 2024 / 11:24 am

Pravin Pandey

weekly_horoscope_14_april_to_20_april_2024.jpg

साप्ताहिक राशिफल 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 रविवार से शनिवार तक


करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों और योग्यता से नया कार्य शुरू कर सकते हैं। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के सप्ताह में आय में बढ़ोतरी होने से आप उत्साहित रहेंगे। नौकरी में इच्छित स्थान-परिवर्तन हो सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश लाभकारी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ नये व्यापार की योजना बना सकते हैं। प्रयासों के बावजूद महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब होगा।

पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह मेष राशि वाले धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है। परिवार की समस्याओं में स्वयं को उलझा हुआ सा महसूस करेंगे। घर में कलह का वातावरण हो सकता है। क्रोध से बचना चाहिए। अचानक मौसम परिवर्तन और गर्मी के कारण परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। काल्पनिक विचारों से आपको बाहर निकलना चाहिए। सप्ताह के अंत में ननिहाल पक्ष से नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। मंगलवार को 5 छोटी कन्याओं को हलवा और पूड़ी खिलाएं
aries_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के सप्ताह में आप प्रतिष्ठित लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। अति आवश्यक कार्यों को अधूरे न छोड़ें, वर्ना भविष्य में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। दिखावे के प्रयास में अपना नुकसान करा सकते हैं। महंगी वस्तुओं को खरीदने से पहले अपने बजट की प्लानिंग अवश्य कर लें। लम्बी दूरी की यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आप भौतिक सुखों का भी भरपूर आनंद लेंगे। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। राजनीति और कानूनी मामलों में आपकी विजय होगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के किसी आयोजन में सम्मिलित होंगे। सप्ताह की शुरुआत में स्वयं को बदलें और अपनी वृत्तियों पर नियंत्रण रखें। पुरुष लोगों को महिलाओं के साथ अपने संबंध में अच्छे रखने चाहिए।
सेहतः जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। तीखे मसालेदार भोजन का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रतिदिन सुबह बेलपत्र में लाल चंदन से ‘राम’ लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए क्लिक करें

taurus_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। लंबे समय से आ रही किसी समस्या का इस सप्ताह समाधान निकलेगा। नए विचारों से भरपूर रहेंगे। मीडिया और पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एकदम सटीक सिद्ध होंगे। रूके हुए आर्थिक लेन-देन को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद समाप्त होंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा। अति आवश्यक बैठकों में शामिल होना पड़ सकता है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यापार की अनिश्चितता को लेकर परेशान रहेंगे। रियल एस्टेट के व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। हीन भावना के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह के मध्य में घर में समस्या हो सकती है। सम्पत्ति और राजनीतिक कारणों से शत्रु खड़े हो सकते हैं। मंगलवार और बुधवार स्वास्थ्य को लेकर खराब दिन रहेंगे। कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और उन्हें श्रृंगार सामग्री उपहार में दें।

सेहतः सर्वाइकल के रोगियों को कंधे में परेशानी होगी। नजदीकी लोग आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। गलत खानपान के कारण पेट खराब हो सकता है। अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें।

ये भी पढ़ेंः Shukra Rashi Parivartan: 8 राशियों की शुक्र चमकाएंगे किस्मत, आने वाला है स्वर्णिम काल, हर जगह सफलता तय, जीवन में रोमांस पक्का
gemini_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। करियर को लेकर शानदार अवसर मिल सकते हैं। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इंटरनेट और फोन कॉल्स के माध्यम से शुभ सूचना मिलेगी। साहित्य और ललित कलाओं के प्रति आपकी अभिरूचि बढ़ेगी। माता-पिता से बड़ा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। रोजगार की स्थितियां प्रतिकूल रहने वाली हैं। व्यवसाय में नए समझौते सावधानीपूर्वक करें। मंगलवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेगा। आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें।

पारिवारिक जीवनः घर के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की आप काफी मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन से संतुष्ट रहेंगे। वैचारिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। स्वयं की अति प्रशंसा करने से बचें।
सेहतः सप्ताह की शुरुआत में परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य बीमार पड़ सकता है। पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आलस्य आपके शरीर में हावी रहेगा। नित्य व्यायाम करने से आपको लाभ होगा। रविवार और शनिवार का दिन सुखद नहीं रहेगा। सोमवार को शिव जी के मंदिर में घी के पांच दीपक लगाएं।
ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal: अगले 7 दिन इस राशि के लिए निवेश ठीक नहीं, जानें किन राशियों को सौगात देगा नया सप्ताह, पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन तक

cancer_weekly_horoscope.jpg
IMAGE CREDIT: kark saptahik rashifal 14 april to 20 april 2024

करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। मित्रों के साथ हास्य और मनोरंजन भरा समय बीतेगा। आपके मौलिक विचारों की लोग प्रशंसा करेंगे। साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिए बहुत लाभकारी होंगे। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जॉब में आय बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। जमीन और संपत्ति से जुड़े कार्यों में बाधा आ सकती है। शनिवार को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में रूकावट आने की आशंका है। रविवार, सोमवार और शुक्रवार का दिन बेहद सुखद रहेगा।

पारिवारिक जीवनः संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना होगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। भरोसेमंद लोग विश्वासघात कर सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। कामकाज में व्यस्तता बढ़ने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। मंगलवार को उधार देने से बचें।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि और धर्म कर्म से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

leo_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन निर्णय लेने में आपको समझदारी दिखानी होगी। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत करने का विचार बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। बौद्धिक लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य इस सप्ताह पूरी तरह आपके साथ रहेगा। रविवार से बुधवार तक का समय विशेष शुभ रहने वाला है। धन वापस मिलने में कुछ मुश्किल हो सकती है। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से काम करने से नुकसान होगा। इस सप्ताह हो सके तो कर्ज लेने से बचें। थोक व्यापारियों को बड़ा लेन-देन करते समय पेमेंट को लेकर बात साफ कर लेनी चाहिए।

पारिवारिक जीवनः कुछ लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। सप्ताह के अंत में कुछ सजग रहने की आवश्यकता है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
सेहतः पुराना रोग परेशान कर सकता है। तनाव के कारण अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को देवी अथर्वशीर्ष के कम से कम पांच पाठ करें।
kanya saptahik rashifal 14 april to 20 april 2024

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope 14 April-20 April: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों की इस हफ्ते बढ़ेगी आय, पढ़ें मेष से कन्या तक साप्ताहिक राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो