scriptAaj Ka Rashifal 21 April: सिंह, मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले जानें अपना भविष्य | Today's horoscope 21 April: Leo, Capricorn people will benefit in business, other zodiac signs will know their future in today's horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 April: सिंह, मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 21 April 2024: रविवार 21 अप्रैल 2024 के लिए दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन सिंह, मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का राशिफल में बाकी राशि वाले जानें अपना भविष्य (daily horoscope)

Apr 20, 2024 / 08:30 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 21 April 2024

आज का राशिफल मेष से मीन तक रविवार 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मेष राशि 21 अप्रैल 2024

रविवार को मेष राशि वालों के लिए व्यापार विस्तार के योग हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।
daily horoscope aries 21 april 2024
दैनिक राशिफल 21 अप्रैल में जानें रविवार को किस करवट बैठेगा आपका भाग्य

आज का राशिफल वृषभ राशि 21 अप्रैल 2024

रविवार को अपने भाइयों के साथ  विवाद की स्थिति बना लेंगे। किसी के बहकावे में आकर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। पढ़ाई में रूचि रहेगी। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। समय रहते जरूरी कागजात एकत्रित करें।
Aaj Ka Rashifal vrishabh 21 April 2024
आज का राशिफल में जानें वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का कैसा रहेगा भाग्य

आज का राशिफल मिथुन राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल रविवार 21 अप्रैल 2024 के अनुसार मिथुन राशि वालों को किसी की देखादेखी नहीं करना चाहिए। आज मुसीबत में आ जाएंगे। पारिवारिक शांति के लिए अपने स्वभाव को बदलें, सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal (21-27 April 2024): नए सप्ताह में तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों के व्यापारियों को लाभ, पढ़ें-साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 21 April
आज का राशिफल मिथुन राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 21 अप्रैल 2024

आप बिना सोचे समझें काम करते हैं, इसीलिए आप पीछे हैं। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूलें। संतान के स्वभाव में आए परिवर्तन से दुखी होंगे। सिर दर्द संबंधित पीड़ा से पीड़ित रहेंगे।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 21 April
आज का राशिफल कर्क राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 21 अप्रैल 2024

रविवार को लगातार मिल रही सफलता से सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी। कर्मचारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 21 April
आज का राशिफल सिंह राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 21 अप्रैल 2024

कन्या राशि वालों के न्यायालयीन कार्य रविवार को विलंब से हल होंगे। भूमि भवन पर निवेश करने का मन है, व्यवसाय की अच्छी शुरुआत से आत्मबल बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। बहनों से विवाद होगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope (21-27 April 2024): मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन, नौकरी में उन्नति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 21 April
आज का राशिफल कन्या राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल तुला राशि 21 अप्रैल 2024

समय समय पर परिवार को समय दें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। तबादले के योग हैं, स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के योग हैं।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 20 April
आज का राशिफल तुला राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 21 अप्रैल 2024

आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेंगे। दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 21 April
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल धनु राशि 21 अप्रैल 2024

कई दिनों से आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यों में प्रशासनिक अड़चन आ सकती है। संपत्ति के विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे।
ये भी पढ़ेंः

गुरु गोचर से वृषभ राशि में बनेगा दुर्लभ योग, तीन राशि वालों को मिलेगा कुबेर का आशीर्वाद, पैसा, नौकरी, तरक्की

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 21 April
आज का राशिफल धनु राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मकर राशि 21 अप्रैल 2024

अपने उसूलों के पक्के हैं, इसीलिए लोग आप का मजाक बनाते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार हैं । आकस्मिक धन लाभ होने से रूके कार्य आसानी से होंगे। व्यवसाय में उन्नति मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 21 April
आज का राशिफल मकर राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 21 अप्रैल 2024

अपने आकर्षक व्यक्तिव के कारण सभी को अपना बना लेंगे। मौजमस्ती में समय बीतेगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 21 April
आज का राशिफल कुंभ राशि 21 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मीन राशि 21 अप्रैल 2024

अपने व्यावसायिक जीवन में खूब परिश्रम करें। अपने व्यस्ततम शेड्यूल में से तोड़ा समय भगवान के लिए भी निकालें। कारोबार में नई मशीनरी की स्थापना उत्पादन बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ आवयश्क चर्चा होगी।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 21 April
आज का राशिफल मीन राशि 21 अप्रैल 2024

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 21 April: सिंह, मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले जानें अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो