bell-icon-header
राशिफल

Shanivar Rashifal- शनि का दंड आज इन राशियों पर करेगा प्रहार

Aaj ka Raashifal- कौन सी राशि होगी भाग्य की राजा और किस पर टूटेगा शनि के कोप का कहर- 6 राशि वालों के सितारे चमकेंगे

Aug 11, 2023 / 04:53 pm

दीपेश तिवारी

,,

Daily Horoscope: साल 2023 के 8वें महीने यानि के बारहवेें दिन यानि शनिवार, 12 अगस्त 2023 को परमा एकादशी है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु का विशेष दिन माना जाता है, खास बात ये है कि वर्तमान में अधिकमास चल रहा है और अधिकमास के स्वामी भी भगवान विष्णु ही हैं। ऐसे में इस दिन का राशिफल सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में काफी खास रहने वाला है। अगस्त की 12 तारीख को शनिवार है, ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। वहीं कुंडली में यह दुख के कारक माने गए हैं और इस दिन की कारक देवी माता काली हैं। ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है।

यहां ये भी जान लें कि कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर होती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं शनिवार का दिन जहां एक ओर किसी राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए ये दिन समस्या बढ़ाने वाला रहता दिख रहा है, जिसे आज के राशिफल में आप भी पढ़ सकते हैं। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास…

1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि के जातकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इस दिन आय परिवर्तन से जीवन शैली में बदलावा खुशी का कारण बनेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवार में सोहार्द बना रहेगा। आज के दिन आप मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि के जातक अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की हमेशा सराहना करते थे वे शनिवार के दिन आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होने के अलावा आज के दिनद आपका पिता के व्यवसाय में मन नहीं लगेगा।

3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन मिथुन राशि के जातक समय रहते अपने कार्य पूरे कर लें। ध्यान रखें कि शनिवार को परिजनों का सहयोग न मिलने से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। उचित होगा कि आज के दिन घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, जिससे पारिवारिक तनाव ख़त्म हो। इसके साथ ही फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर भी लगाए, ऐसा करने से मुमकिन है कि आपको चमत्कारिक लाभ मिलेगा।

4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। शनिवार के दिन व्यस्थता के कारण अपनी सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता सेे बात करें औए आप दोनों का स्नेहमयी रहे न कि इसमें बनावटी बातें झलकें।

5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन सिंह राशि के जातकों के वे कार्य जो काफी समय से रुके हुए हैं वे आपके संपर्कों की बदौलत पूर्ण होंगे। उचित होगा कि अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज आपको खातिरदारी करनी पड़ सकती है। साथ ही आज आपकों बहनों के विवाह की चिंता सता सकती है।

6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन कन्या राशि के जातकों को जल्दबाजी में किए फै सलेे भारी नुकसान दे सकते हैं। शनिवार के दिन आप की बातों को परिवार में सुना जायगा। आज आपकी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार के बीच परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

big_prediction-1.jpg

7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन तुला राशि के जातकों का नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रह सकता है। आज के दिन वाहन सुख संभव है। आपके कुछ कार्य संतान के सहयोग से पूरे होंगे। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता, अतरू अपनी बारी का अभी इंतजार करें।

8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को बहकावे में आने से बचना होगा, अन्यथा आप किसी अपने से ही संबंध तोड़ बैठेंगे। वहीं आज के दिन किसी खास कारण से आपका समाज में नाम भी होने की संभावना है। ध्यान रहें जो दूसरों का ध्यान रखते हैं इश्वर स्वयं उनका ध्यान रखता है। आज माता की सेहत आपको चिंतित कर सकती है, वहीं आज बाहर निकलते या वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है, नहीं तो पैर में चोट आ सकती है।

9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन धनु राशि के जातकों के नए भवन में जाने के योग है। ध्यान रहे आज के दिन वे लोग आपसे मुंहफेर सकते हैं, जिनका आपने सदैव सहयोग किया। यदि दवाई बीमारी पर असर नहीं दिखा पा रही है तो लापरवाही छोड़ें और डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लें।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन मकर राशि के जातकों के लिए शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा, इसक अलावा आज कार्यस्थल पर नई योजना भी लाभप्रद रहेगी। इस दिन आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा, साथ ही पड़ोसियों की मदद भी करनी होगी। ध्यान रहे क्रोध को खुद पर हावी न होने दे नहीं तो परिजन नाराज हो जाएंगे।

11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों की जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। ध्यान रहे शनिवार के दिन आपको अपने कार्य समय रहते पूरे करने होंगे। उचित होगा किसी के बहकावे में न आएं, साथ ही किसी दूसरे को अपने निजी जीवन में प्रवेश न करने दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होने की संभावना के अलावा किसी पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 12 अगस्त 2023 के दिन मीन राशि के जातक अपने सभी कार्य अपने वाक् चातुर्य से आसानी से करवा लेंगे। समय पर सोचे कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करने मे कामयाब रहेंगे। लेकिन आपमें से कुछ का प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रह सकता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Shanivar Rashifal- शनि का दंड आज इन राशियों पर करेगा प्रहार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.