bell-icon-header
राशिफल

Solar Eclipse 2023: नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

भारत में यह दिखाई नहीं देगा। हां लेकिन इस सूर्यग्रहण से सबसे ज्यादा मेष राशि प्रभावित होगी। मेष के बाद 4 राशियां ऐसी हैं, जो इस सूर्यग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली हैं…

Feb 07, 2023 / 11:23 am

Sanjana Kumar

 

इस नए साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगेगा। यह खग्रास सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होंगे जबकि सूर्यग्रहण से महज दो दिन बाद ही गुरु का राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में साल का पहला सूर्यग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक इस खग्रास सूर्यग्रहण का सबसे ज्यादा असर ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिन्स, दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड पर नजर आएगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। हां लेकिन इस सूर्यग्रहण से सबसे ज्यादा मेष राशि प्रभावित होगी। मेष के बाद 4 राशियां ऐसी हैं, जो इस सूर्यग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली हैं।

 

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: मनचाहा वर या वधु पाने के लिए महाशिवरात्रि पर इन फूलों से करें शिव पूजा, इस फूल को अर्पित करने से मिलती है सफलता
ये भी पढ़ें: केतु बदलेंगे राशि, इन राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

यहां पढ़ें सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समय के मुताबिक साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का खग्रास 8 बजकर 7 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण का मध्य यानी परमग्रास सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर होगा। ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। इतना लंबा सूर्यग्रहण और वह भी सूर्य का अपनी राशि मेष में होना यह वैश्विक राजनीति में बड़ा उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें: फाल्गुन मास में होली का पर्व 7-8 मार्च को, देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मनाने की हैं अलग-अलग परम्परा, कभी आपने खेली है गुलाल गोटों से होली…?

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस तरह करें पूजा, मिलेगा शिव-पार्वती का आशीर्वाद

सूर्य ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होगी मेष राशि
साल के इस पहले सूर्य ग्रहण से मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। मेष राशि में ही सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में सूर्यग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव से इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहना होगा। साथ ही इस दौरान जोखिम वाले कार्यों से बचना चाहिए। नहीं तो ये कार्य कष्ट दे सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों और कॅरियर के मामले में भी सूर्य ग्रहण के बाद उलझनों का सामना करना होगा। अधिकारियों की नाराजगी के साथ अपेक्षित प्रमोशन और लाभ नहीं मिलने से भी मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपकी राशि में गुरु गोचर से आपको राहत मिलेगी। इस गोचर के बाद आप लाइफ में संतुलन बनाने में सफल होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें: आपको भी सताता है किसी अनहोनी का डर, तो कपूर के इस उपाय से बनेगी बात
ये भी पढ़ें: Falgun Month Vrat Tyohar : आज से शुरू हो गया है फाल्गुन मास, यहां देखें इस माह के व्रत त्योहारों की सूची

सिंह : कोई बड़ा काम इस दौरान अटक सकता है

सूर्य ग्रहण के दौरान सिंह राशि के स्वामी सूर्य पीडि़त होकर सिंह राशि से नवम स्थान में होंगे। जबकि ग्रहण के दो दिन बाद ही आपके भाग्य स्थान में गुरु का गोचर होगा। ऐसे में आपके लिए यह सूर्य ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान अगर आप कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो आपको धैर्य से सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए अन्यथा दो महीने बाद ही कोई निर्णय लें। शिक्षा और कॅरियर में इस समय कुछ उतार-चढ़ाव दिखेगा। लेकिन, अंत में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। यह समय आपको लाभ देने वाला होगा। हालांकि आपका कोई जरूरी काम इस दौरान अटक सकता है। इसलिए आप थोड़े निराश हो सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट उम्मीद के अनुकूल नहीं मिलने से भी आपको निराशा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: चाणक्य नीति: ऐसी पत्नी बनाती है घर को स्वर्ग, पति होते हैं सौभाग्यशाली
ये भी पढ़ें: Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर जानें अपनी लव लाइफ के बारे में, जानें किसे मिलने वाला है मनचाहा प्यार


कन्या : इनके लिए रहेगा उथल-पथल भरा समय
20 अप्रैल को लगने वाला साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कन्या राशि से आठवें घर में लगने जा रहा है। ऐसे में यह सूर्यग्रहण कन्या राशि के लोगों के लिए काफी उथल-पुथल मचाने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। सामान खोने अथवा परेशानी होने की आशंका रहेगी। अपनी गलत आदतों के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जिससे आपको मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। संचित धन से भी खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वरना विरोधी स्वर आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Uday Effects: शनि उदय से पलट जाएंगे इन राशियों के दिन, मिलेगा भाग्य का साथ
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, आप से नाराज हो जाएंगे महादेव

वृश्चिक : रहेगा शत्रुओं-विरोधियों का भय
साल का पहला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि से छठे घर में हो रहा है। ऐसे में इस राशि वाले लोगों को गुप्त शत्रुओं और विरोधियों का भय रहेगा। कोई आपको गुपचुप तरीके से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए सतर्कता पूर्वक अपने काम पर ध्यान दें। सेहत के मामले में भी यह सूर्यग्रहण आप पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला रहेगा। जुकाम और कफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें। चोट और दुर्घटना की भी आशंका रहेगी। इस समय कुछ ऐसी स्थिति भी बन सकती है जिससे आपको लोन या किसी से उधार लेना पड़ सकता है। ऐसे में अभी से बजट बनाकर रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

ये भी पढ़ें: Solar Eclipse 2023 : नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, इस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ये भी पढ़ें: आपके घर में भी बार-बार उग रहा है पीपल का पेड़, तो हो जाएं सावधान यह है अशुभ संकेत, करें ये उपाय

मकर : माता की सेहत की रहेगी चिंता
मकर राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण प्रतिकूल रहेगा। मकर राशि से चौथे घर में सूर्य ग्रहण होने से इस राशि के लोगों को माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन पर इनका खर्च होगा, कुछ अन्य गैर जरूरी खर्च भी इन्हें परेशान करेंगे। सुखों में कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित तनाव भी इन्हें परेशान करेगा। हृदय, रक्त संबंधी कोई परेशानी है तो, आपको अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहने की आवश्यकता होगी। सांस संबंधी परेशानी होने की भी आशंका रहेगी। ऐसे में आपको आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए लाभ होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Solar Eclipse 2023: नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.