scriptSaptahik Rashifal Tula To Meen: तुला राशि वालों का इस सप्ताह हो सकता है ट्रांसफर, बाकी जानें अगले 7 दिन कैसी रहेगी किस्मत | Saptahik Rashifal Tula To Meen Weekly Horoscope Libra 15 to 21 september 2024 Librans may get transferred next week rashifal weekly horoscope in hindi astrology weekly horoscope surya gochar venus transit | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal Tula To Meen: तुला राशि वालों का इस सप्ताह हो सकता है ट्रांसफर, बाकी जानें अगले 7 दिन कैसी रहेगी किस्मत

Saptahik Rashifal Tula To Meen: नए सप्ताह में सूर्य राशि परिवर्तन और शुक्र गोचर होगा। इसका सभी राशि पर असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन में जानिए आपका करियर, आर्थिक और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा (weekly horoscope in hindi)

जयपुरSep 14, 2024 / 04:49 pm

Pravin Pandey

Saptahik Rashifal Tula To Meen

साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन 15 से 21 सितंबर 2024

Saptahik Rashifal Tula To Meen: रविवार से शनिवार के सप्ताह में दो बड़े ग्रह गोचर करेंगे। 16 सितंबंर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा। कई लोगों की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे तो कुछ के जीवन में मुश्किलें डेरा डाल सकती हैं। साप्ताहिक राशिफल में जानिए 15 से 21 सितंबर के बीच किस्मत किसका साथ देगी (weekly horoscope in hindi)।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Tula)

करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर के अनुसार नए सप्ताह में तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों का मनमुताबिक ट्रांसफर हो सकता है। नए काम की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। धन के लेन-देन में यश मिलेगा। शोधकार्य से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। गलत काम में हानि का भी खतरा है। इस हफ्ते दुविधा में रहेंगे। महंगी चीजों को खरीदने से बजट गड़बड़ा सकता है।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में बड़े-बुजुर्गों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। पारिवारिक परिस्थितियां आपके लिए अच्छी रहेंगी। आशावादी और ऊर्जावान रहेंगे। ठंडे दिमाग से सोच-विचारकर ही आपको निर्णय लेना चाहिए। व्यस्तता की वजह से आप लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। वैवाहिक संबंधों में तनाव होने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य जीवनः तुला साप्ताहिक भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह तरल पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना लाभदायक रहेगा वर्ना गले में टॉन्सिल से परेशानी हो सकती है। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाना शुभफल देगा।
Saptahik Rashifal Tula 15 to 21 september 2024
तुला साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Vrishchik)

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर के अनुसार इस हफ्ते योजनाओं को क्रियान्वित करने में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। क्योंकि आप अपनी बुद्धिमत्ता से समस्या का हल ढूंढ़ने में सफल हो जाएंगे। आपकी कार्यकुशलता आपको बड़ी उपलब्धि दिलाएगी। आपकी प्रतिभा और छवि निखरेगी। कृषि और बागवानी संबंधी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। व्यापारिक सूचनाओं को संभाल कर रखें। आराम के चक्कर में काम में ढिलाई न करें। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपके स्वभाव में लचीलापन होने से आपको लाभ मिलेगा। तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जीवन में आ रही उथल-पुथल आज दूर होगी। मानसिक रूप से काफी शांत रहेंगे। किसी प्रकार की चिन्ता आप न करें। बातों को ज्यादा तूल न दें। पिता के साथ बहस करने से बचें।

स्वास्थ्य जीवनः इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों का मौसम में परिवर्तन के कारण पेट खराब हो सकता है। अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करें। मंगलवार और बुधवार को कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है। हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।
Vrishchik Saptahik Rashifal 15 to 21 september 2024
साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि 25 अगस्त से 31 अगस्त 2024

धनु साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Dhanu)

करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक राशिफल धनु के अनुसार नए सप्ताह में धनु राशि वालों के आय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इच्छित काम समय से पूरे होंगे। कारोबार में लाभ होगा। कार्यकुशलता के साथ आगे बढ़ेंगे। शेयर मार्केट से धनु राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। जॉब में पदोन्नति मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है। मंगलवार और बुधवार शुभ दिन रहेगा। अनावश्यक धन बर्बाद न करें।

पारिवारिक जीवनः पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छे रहेंगे। मातृ तुल्य स्त्रियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का मन बनाएंगे। विवाह योग्य लोगों को लाभ मिलेगा। इस हफ्ते गृह कलह हो सकती है। अपने शंकालु स्वभाव में परिवर्तन लाएं। गलत लोगों की संगत के कारण आप समस्या में फंस सकते हैं। प्रेम संबंधों में उदासीन न बनें, तनाव लेने से परिस्थितियां और भी जटिल हो सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अशांत हो सकते हैं। चोट-चपेट लगने का भय रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः धनु राशि के मधुमेह रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। भगवान शिव और मां गौरी की उपासना करें।

Dhanu Saptahik Rashifal15 to 21 september 2024
धनु साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

साप्ताहिक राशिफल मकर राशि (Saptahik Rashifal Makar)

करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक राशिफल मकर राशि के अनुसार नए सप्ताह में प्रतिष्ठित लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। कोई बड़ा काम बनने से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपको काम में आसानी होगी। निर्माण से जुड़े कारोबार वालों की बिक्री बढ़ सकती है। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से बहुत अच्छे रहेंगे। कमीशन के काम में परेशानी आएगी। कुल मिलाकर ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपरिचित लोगों को धन उधार न दें। मंगलवार और बुधवार बहुत शुभ नहीं रहने वाला है।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मकर राशि वालों की उदारता से लोग उनके प्रशंसक बन जाएंगे। अविवाहितों को अच्छा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। इस सप्ताह आपका ज्यादातर समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। मकर राशि के पुरुषों को महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। अपने विचारों के कारण कुछ दिग्भ्रमित हो सकते हैं। दूसरों के प्रति अत्यधिक उदार रवैया आपके लिए ठीक नहीं है। गणेश जी को 11 दूर्वा नित्य अर्पित करें।
Makar Saptahik Rashifal 15 to 21 september 2024
मकर साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 15 से 21 सितंबर के बीच आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। योजना बनाकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कामकाज का आपके ऊपर दबाव रहेगा। काम में विस्तार करने के अच्छे योग हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः भाई-बहनों से संहंझ मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। विवाह के अनुकूल रिश्ते आपको मिलेंगे। सामाजिक समारोह में आकर्षण के केंद्र रहेंगे। सप्ताह के अंत में छुट्टी का विचार हो सकता है। कुछ विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारने का प्रयास करें। झगड़े और विवादों से दूर रहें। किसी की भी मान्यता को यूं ही खारिज न करें।

स्वास्थ्य जीवनः शुक्र के अष्टम भाव में गोचर के प्रभाव से स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अस्थमा के रोगी बासी भोजन ग्रहण न करें। अचानक यात्रा से सिरदर्द हो सकता है। विष्णु जी के मंदिर में जनेऊ और पीली मिठाई चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः Vishwakarma Puja Vidhi: अगर भगवान विश्वकर्मा को करना है खुश तो जानिए मशीन-औजार की सही पूजा विधि और मंत्र

Kumbh Saptahik Rashifal 15 to 21 september 2024
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल का संकेत है कि 15 से 21 सितंबर के हफ्ते में प्रबल इच्छाशक्ति के बल पर कारोबार में लाभ की स्थितियां बनाएंगे। कुछ नया और जोशपूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों संग अच्छी भावना रखें। भ्रामक जानकारी से बचें। रविवार, सोमवार और बुधवार शुभ दिन रहेगा।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। बुजुर्गों से व्यवहार अच्छा रखें। प्रेमी जन को कुछ उपहार दे सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। नियमित व्यायाम करने से शरीर में मजबूती और फुर्ती रहेगी। परिवार के लोगों से मन की बात बताएंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। शुभचिंतकों से आपको काफी सहायता मिल सकती है इसीलिए उनकी अनदेखी न करें। वैवाहिक संबंधों में धैर्य रखें, अचानक प्रतिक्रिया देने से से काम बिगड़ सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को आपके व्यवहार से लोग नाराज हो सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः यदि स्वास्थ्य की कोई समस्या है और सुधार नहीं हो रहा है तो वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का उपयोग लाभदायक हो सकता है। इस हफ्ते ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप लाभदायक रहेगा।
Meen Saptahik Rashifal 15 to 21 september 2024
मीन साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2024

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal Tula To Meen: तुला राशि वालों का इस सप्ताह हो सकता है ट्रांसफर, बाकी जानें अगले 7 दिन कैसी रहेगी किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो