वृषः इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह शुभ है। सप्ताह की शुरुआत में वृष राशि के जातक को सुख और धन की प्राप्ति होगी। धन को सुख सुविधा की चीजों पर खर्च करेंगे। करियर कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्रा का योग है। भूमि भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे, पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जहां आपका सम्मान हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मिथुनः छह से 12 मार्च का सप्ताह मिथुन राशि के जातक के लिए शुभता लिए हुए है। इनका गुडलक लंबित कार्य पूरे कराएगा, नौकरीपेशा लोगों की प्रगति होगी, प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यवसाय के प्रयास में प्रगति होगी, पूर्व में किया गया निवेश इस समय फलदायी होगा। सप्ताह के आखिर में लव पार्टनर से मतभेद सुलझेंगे। घर से संबंधित समस्या का समाधान निकालते समय पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव रखने पर उसके स्वीकार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Holi 2023: इन जगहों पर होती है होली पर रामलीला, एक आयोजन है यूनेस्को की विश्व धरोहर
कर्कः कर्क राशि के जातक के लिए यह सप्ताह मिलाजुला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों से लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी, आकस्मिक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। भूमि भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। दैनिक मजदूरी करने वाले लोग धन नहीं बचा सकेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का पैसा बाजार में फंसने की आशंका है। सप्ताह के आखिर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंध में सावधानी से आगे बढ़ें, अपयश मिलने की आशंका है।

सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार है। शुरुआत में ही आपको शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल होगी। व्यवसायियों को तेजी का लाभ मिलेगा, घर का विवाद सुलझेगा। पैतृक संपत्ति में प्राप्ति की बाधा दूर होगी, सप्ताह के आखिर में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान घर की मरम्मत आदि पर खर्च हो सकता है।
कन्याः इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह मुश्किल भरा है, आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, छह से 12 मार्च की अवधि में संतान से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का बोझ रहेगा, व्यवसायियों को नुकसान से बचने के लिए लेनदेन में ध्यान देना होगा। सप्ताह के आखिर में आय के स्रोत बढ़ेंगे, खर्च भी बढ़ेगा। आशानुरूप सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सावधानी से चलाना होगा।