bell-icon-header
राशिफल

Saptahik Rashifal 18 to 24 August: मकर कुंभ समेत इन राशियों के करियर को लगेंगे पंख, साप्ताहिक राशिफल में जानें तुला से मीन तक किसको होगा धन लाभ

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2024: साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन 18 अगस्त से 24 अगस्त में जानें नए सप्ताह में कैसा रहेगा आपका करियर, आर्थिक जीवन और पारिवारिक जीवन (weekly horoscope)

भोपालAug 17, 2024 / 06:15 pm

Pravin Pandey

तुला से मीन साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2024: सिंह राशि में 22 अगस्त तक त्रिग्रही योग बना हुआ है, इसका सिंह राशि को वरदान मिलने वाला है। 22 अगस्त को वक्री बुध फिर कर्क में आ जाएंगे। इससे कर्क राशि वालों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बहरहाल साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन में जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य (weekly horoscope)…

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024 के अनुसार इस समय आपका मनोबल अच्छा रहेगा। व्यावहारिक होकर निर्णय लेना आपके हित में होगा। सरकार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह बेहद शुभ सिद्ध होगा। अपनी सम्पत्ति में वृद्धि कर सकते हैं।
आपके ज्ञान और प्रतिभा की प्रशंसा होगी। छोटे लाभ से ही मन प्रसन्न हो जाएगा। सप्ताह पूरी तरह आपके पक्ष में होगा। कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। बुधवार के बाद समय काफी पक्ष में रहने वाला है। अधिक उधार और दान की प्रवृत्ति आपके बजट को नुकसान पहुंचा सकती है। किशोर होते बच्चों की पढ़ाई और करियर की चिंता रहेगी।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में परिवारजनों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुर बने रहेंगे। बच्चों के कार्यों में उनकी सहायता करें। इस सप्ताह परिवार को कुछ विशेष समय देने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी के साथ डेट पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि गलतफहमी होने की आशंका है। रविवार और सोमवार को विशेष रूप से सावधानी रखें। प्रेमी जन पर अधिक भरोसा करने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।

स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। बदलते मौसम के कारण सर्द-बुखार हो सकती है। गले में इंफेक्शन की समस्या की उपेक्षा न करें। सोमवार को छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।
तुला साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के बीच व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। अपनी योग्यता को लेकर आश्वस्त रहेंगे।
फाइनेंस से जुड़े कुछ आवश्यक निर्णय लेने होंगे। पुराना कर्ज चुकाने का दबाव झेलना पड़ सकता है। कोई नई उपलब्धि आपको मिल सकती है। रविवार, सोमवार और शनिवार का दिन अति उत्तम रहने वाला है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन या नकदी की समस्या हो सकती है। प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को ध्यान देना होगा।

पारिवारिक जीवनः 18 अगस्त से 24 अगस्त के सप्ताह में मनोरंजन और विविध व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार में विवाह या किसी अन्य मांगलिक उत्सव की योजना बनेगी।
परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। ननिहाल पक्ष में कुछ समस्या रहेगी। अपने नजदीकी लोगों का ध्यान रखें। अपनी प्रशंसा में आत्ममुग्ध होने से आपको बचना चाहिए। मंगलवार और बुधवार को ध्यान रखें।

स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को अपनी कमजोरियों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करना होगा। सोमवार को शिवजी को तिल मिश्रित दूध और बिल्व पत्र अर्पित करें।

ये भी पढ़ेंः
Weekly Horoscope 18 to 24 august: मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

Vrishchik Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2024 Careers
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024 के अनुसार कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके बढ़ रहे खर्चों में अचानक कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। रूका हुआ धन इस सप्ताह प्राप्त होगा। बड़ी महंगी शॉपिंग करने के योग बन रहे हैं। मेहनत के दम पर स्वयं को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। आपके कार्य का श्रेय दूसरे लोग लूटना चाहेंगे। मंगलवार और बुधवार का दिन बहुत ही शुभ सिद्ध होगा।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कपल फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। प्रणय संबंधों के दिन अच्छे हैं। संगीत,कला और तकनीक से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। प्रेमी जन के व्यवहार से कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं, हालांकि प्रेम फिर भी बना रहेगा।
नए लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी प्रिय मित्र से मनमुटाव हो सकता है। लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष के लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार सप्ताह के प्रारंभिक भाग में कुछ स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दुर्गा जी को हरी चुनरी चढ़ाएं।
Dhanu Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2024 Careers
धनु साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त के समय में कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीति और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके प्रदर्शन में बेहतरी आएगी। निवेश के लिहाज से समय बहुत ही अच्छा है।
परिवार, दोस्तों और अधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है। सोमवार,गुरुवार और शुक्रवार का दिन बहुत शुभ सिद्ध होगा। शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में आपको बड़ा निवेश नहीं करना चाहिए।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपका मन काफी शांत रहेगा। दूसरों की देखादेखी न करें। लोग आपके अधिकार को चुनौती दे सकते हैं। यात्रा के दौरान अनावश्यक जोखिम न लें। घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। सप्ताह अन्त में घर में कलह हो सकता है।

स्वास्थ्य जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार लीवर संबंधी रोग उभर सकते हैं। गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचें। उच्च रक्तचाप के कारण परेशानी बढ़ेगी। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः
Shaniwar ko chandi kharid sakte hain ya nahi: शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानें किस दिन खरीदारी होती है शुभ

Makar Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2024 Careers
मकर साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त, 2024 के बीच कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपके व्यवसाय में तरक्की होगी। व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ संबंध मधुर रहेंगे। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब के लिए नए ऑफर मिल सकते हैं। ऑफिस में काफी तनाव का माहौल रहेगा।

पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझा सकते हैं। घर में नए मेहमान आ सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने आ सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। प्रेम संबंधों में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी की सलाह को ध्यान में रखें।
विवाहेतर संबंधों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मांगलिक कार्यों में कुछ अवरोध आ सकते हैं। दूसरों की राय को इतना महत्व न दें। अपने विचारों को लेकर दुराग्रही न बनें। कार्यों में गतिशीलता बनाए रखना आवश्यक होगा। खरीदारी के दौरान उसकी बिलिंग अवश्य कर लें। रविवार और सोमवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः लंबे समय से चली आ रही बीमारी से मुक्ति मिलेगी। नित्य ‘अर्गला स्तोत्र’ का पाठ करें।
Kumbh Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2024 Careers
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त के बीच आप काफी आशावादी रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत शुभ खबरों के साथ हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं। कारोबार में विस्तार के प्रयास सफल होंगे।
अपना समय दूसरों की सहायता में लगाएंगे। भूमि-संपत्ति को लेकर कोई शानदार डील मिल सकती है। रविवार,सोमवार और शुक्रवार के दिन शुभ दिन रहेंगे। आय और व्यय दोनों की काफी मात्रा में होगा। निवेश को लेकर सावधान रहें। फालतू यात्राओं में अपना समय बर्बाद न करें। जो लोग पार्ट टाइम जॉब कर रहे हैं उनकी परेशानियां बढ़ सकती है। आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है जो शायद आपने पहले न किया हो।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। कोई बड़ा आर्थिक नुकसान टल सकता है। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको काफी सतर्क रहना चाहिए।
वैचारिक द्वंद्व के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। दोस्त सहायता अवश्य करेंगे लेकिन उन पर पूरी तरह निर्भरता उचित नहीं है। बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। बुधवार को गणेश सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal 18 to 24 August: मकर कुंभ समेत इन राशियों के करियर को लगेंगे पंख, साप्ताहिक राशिफल में जानें तुला से मीन तक किसको होगा धन लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.