bell-icon-header
राशिफल

Horoscope 7 December 2021- मीन राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस आएगा

मीन राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?

Dec 06, 2021 / 02:33 pm

दीपेश तिवारी

राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।

यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 के 7वें दिन मीन का राशिफल क्या कहता है?

आज मीन का राशिफल:
अपनी कार्यकुशलता से लोगों को प्रभावित करेंगे। पिता के साथ तालमेल न होने से घर का माहौल गरमा सकता है। उधार दिया पैसा मिलने से ज़रूरी कार्य पूरे होंगे। वाहन पर खर्च होगा।

आज के दिन ऑफिस में जातक को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने काम को सावधानी पूर्वक पूरा करने की सोचें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।


शुभ रंग : फिरोजी

भाग्यशाली वर्णमाला: G

शुभ अंक: 6

अनुकूल सलाह: आत्मविश्वास बनाए रखें।

मीन राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope 7 December 2021- मीन राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस आएगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.