bell-icon-header
राशिफल

Mithun Rashifal October: संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत

Mithun Rashifal October 2024: अक्टूबर 2024 में मिथुन राशि वालों का करियर, पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, इसके लिए पढ़ें मिथुन राशि अक्टूबर राशिफल (2024 monthly horoscope gemini)

जयपुरSep 15, 2024 / 03:33 pm

Pravin Pandey

संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत

Mithun Rashifal October 2024: अक्टूबर में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 10 अक्टूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे तो 13 अक्टूबर को शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
वहीं 17 अक्टूबर को सूर्य अपनी चाल बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, 20 अक्टूबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अक्टूबर राशिफल मिथुन राशि (October Rashifal Mithun Rashi) …

मिथुन राशि पारिवारिक जीवन अक्टूबर

मिथुन राशि पारिवारिक जीवन अक्टूबर के अनुसार नया महीना मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए अधिक अच्छा नही है। इस महीने मिथुन राशि वालों पर राहु-केतु ग्रहों का प्रभाव अधिक है। परिवार में आपसी कलह होने की संभावना है, लेकिन धैर्य रखने से मामले सुलझ सकते हैं।
बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखें और खानपान को संतुलित बनाए रखें। इस महीने यात्रा करने के संयोग भी बन सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के मंदिर जाकर आएं और उनसे क्षमा मांगे। अक्टूबर के अंत में कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Aries Monthly Horoscope October : परिजनों पर मंगल भारी, रहना होगा सावधान, अक्टूबर राशिफल में पढ़ें मेष राशि भविष्यवाणी

मिथुन राशि व्यापार और नौकरी अक्टूबर

अक्टूबर में मिथुन राशि वालों को प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना चाहिए वर्ना ये नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में आप ऐसे सौदों के करीब जाएंगे जो दिखने में आकर्ष होंगे लेकिन यह आपके लिए लाभदायक नहीं होगा।
अक्टूबर में कोई भी बड़ा समझौता करने से बचें और ग्राहकों से अच्छे संबंध रखने का प्रयास करें। नौकरी कर रहे लोगों का मन अपने काम से ऊब सकता है और वे अपने लिए नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। अक्टूबर में आपका समय नई नौकरी की तलाश में बीतेगा, हालांकि मित्रों की मदद से अच्छा अवसर मिल सकता है।
संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत

अक्टूबर राशिफल मिथुन शिक्षा और करियर

अक्टूबर राशिफल मिथुन शिक्षा और करियर के अनुसार उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस माह सकारात्मक परिणाम मिलेगा, आपके सहपाठी भी प्रसन्न होंगे। परिवार में आपकी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी, जिससे मन आशंकित हो सकता है।

स्टूडेंट अपना समय रचनात्मक काम में बिताएंगे, इससे उन्हें खुशी मिलेगी। हालांकि इस महीने आप किसी भी काम को शुरू करते समय संशय में रहेंगे लेकिन आखिर में उसमें सफलता मिलेगी। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कहीं से अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः

October Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर, मासिक राशिफल में जानें हर उलझन का जवाब

मिथुन राशि प्रेम जीवन अक्टूबर

मिथुन राशि प्रेम जीवन अक्टूबर के अनुसार यदि आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस महीने शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन माता सशंकित रहेगी। इसलिए इस मुद्दे पर आपको खुलकर बात करना होगा और किसी प्रकार के द्वेष से बचना होगा। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आपकी साथी से भेंट संभव है।

विवाहित लोगों को अपने लिए कुछ नया करने का विचार मन में आएगा और पार्टनर उसमें साथ देगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। दोनों के बीच स्नेह बढ़ेगा।

स्वास्थ्य जीवन अक्टूबर

मिथुन राशि स्वास्थ्य जीवन के अनुसार इस महीने सांस रोगी अपना खयाल रखें, प्रदूषण वाले क्षेत्रों में अधिक न आएं जाएं। अस्थमा के रोगियों को यदि बाहर जाना है तो हमेशा अपने साथ इनहेलर रखें। अक्टूबर के पहले सप्ताह में शारीरिक रूप से कमजोरी रहेगी जिससे राहते के लिए पौष्टिक खानपान अपनाएं।

मन भी कुछ बातों को लेकर कुंठित रह सकता है और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। अक्टूबर के बीच में नींद कम आने या ना आने की समस्या परेशान कर सकती है। इसके लिए सोते समय ध्यान लगाएं।

मिथुन राशि का लकी नंबर और लकी कलर

अक्टूबर 2024 के लिए मिथुन राशि का शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद रहेगा। इस महीने इन दोनों को प्राथमिकता देने पर आपको लाभ होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Mithun Rashifal October: संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.