bell-icon-header
राशिफल

March 2023 Rashifal: मार्च में तुला राशि को मिलेंगे नए अवसर, बिजनेस में हैं तो नई डील दिलाएगी लाभ

March 2023 Horoscope, March 2023 Masik Rashifal: पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बताएंगे इस माह में कौन सा ग्रह बदल रहा है राशि या चाल, कैसा रहेगा आपके जीवन पर इनका असर…

Feb 27, 2023 / 05:47 pm

Sanjana Kumar

March 2023 Horoscope, March 2023 Masik Rashifal: अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? तो आपको बता दें कि इस बार मार्च 2023 का महीना ज्योतिष की गणना के मुताबिक कुछ राशियों के लिए खास साबित होने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बताएंगे इस माह में कौन सा ग्रह बदल रहा है राशि या चाल, कैसा रहेगा आपके जीवन पर इनका असर…

दरअसल मार्च महीन में 5 महत्वपूर्ण ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। 6 मार्च को इस माह का पहला ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। पंचांग के मुताबिक 6 मार्च 2023 को शनि ग्रह कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं। वर्तमान में शनि अस्त हैं। इसके बाद इन ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा-

ग्रह गोचर 2023
– 12 मार्च 2023- शुक्र का मेष राशि में परिवर्तन
– 13 मार्च 2023- मंगल का मिथुन राशि में परिवर्तन
– 15 मार्च 2023- सूर्य का मीन राशि में परिवर्तन
– 31 मार्च 2023- बुध का मेष राशि में परिवर्तन

 

मार्च 2023 का राशिफल : तुला राशि
मार्च महीने में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस में आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। इसलिए विशेष रूप से सतर्क रहें। बॉस को खुश रखें। दांपत्य जीवन में सुखी रहेगा। संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। दान आदि के कार्य कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग नई डील फाइनल कर सकते है। स्टूडेंट्स हैं तो सफलता के योग बनेंगे।

करें ये उपाय- शनि देव की पूजा करें। पशु-पक्षियों की सेवा करें। उनके दाना-पानी की व्यवस्था करने से लाभ होगा।

 

मार्च 2023 का राशिफल : वृश्चिक राशि
मार्च का महीना इस राशि के लोगों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। धन के मामले में आपको सतर्क होकर काम करने होंगे। अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं। ये यात्राएं थकाने वाली हो सकती हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। जॉब बदलने के विचार भी आपके मन में आ सकते हैं। स्टूडेंट हैं तो संगत पर ध्यान दें। मोबाइल स्क्रीनिंग टाइम को कुछ कम करने की जरूरत है।

करें ये उपाय- हनुमान जी की पूजा करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

 

मार्च 2023 का राशिफल : धनु राशि
मार्च के महीने में इस राशि के लोगों को दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलने जा रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चनें आ सकती है। लेकिन अलर्ट रहें और अपने किसी भी प्रयास में कोई कमी न आने दें। धैर्य बनाए रखें। स्टूडेंट हैं तो परिश्रम करने पर फल जरूर मिलेगा। पढ़ाई पर फोकस रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया वेंचर शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो रुकावटें आ सकती हैं।

करें ये उपाय- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दिन पीली चीजों का दान करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा।

 

मार्च 2023 का राशिफल : मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। ये घर और ऑफिस दोनों की हो सकती हैं। इन जिम्मेदारियों से भागें नहीं, बल्कि इन पर खरा उतरने का प्रयास करें, सफल होंगे। इस महीने में आपको धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इस माह में आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा।

करें ये उपाय- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। निर्धन और असहाय लोगों की सेवा करने से लाभ होगा।

 

मार्च 2023 का राशिफल : कुंंभ राशि
मार्च का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहने वालों को नए यूजर्स मिलेंगे। इनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ सकती है। ओरिजिनल कंटेंट से आप लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं। जॉब करते हैं, तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि का भी संकेत मिल रहा है। पिता से मतभेद दूर हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नसों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को गंभीर होकर पढ़ाई करनी होगी।

करें ये उपाय- रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

 

ये भी पढ़ें : March 2023 Masik Rashifal: मार्च में मेष राशि को रहना होगा, सतर्क रहें और लाभ के लिए करें राहु की शांति के ये उपाय

मार्च 2023 का राशिफल : मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है। लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण धन एक्स्ट्रा खर्च करेंगे। महंगे गैजेट्स खरीद सकते हैं। पेट संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है। धन के मामले में लाभ के योग बन रहे हैं। संबंध मजबूत होंगे। नए लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा। ये संपर्क धन लाभ दिला सकता है। आपकी वाणी के दम पर आप लोगों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी की सलाह से किसी समस्या का समाधान निकलेगा। स्टूडेंट हैं, तो प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

करें ये उपाय- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से लाभ होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / March 2023 Rashifal: मार्च में तुला राशि को मिलेंगे नए अवसर, बिजनेस में हैं तो नई डील दिलाएगी लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.