वृषभ राशिः केतु गोचर 2023 से वृषभ राशि वालों को केतु के दुष्प्रभाव से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे वृष राशि के जातक की सेहत में सुधार आएगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना सफल होने की उम्मीद है। करियर की योजनाएं सफल होने और आर्थिक स्थिति में सुधार की भी उम्मीद है। रूके हुए कार्य पूरे होने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों के निवेश के लिए यह अच्छा समय होगा। पार्टनरशिप में लाभ की गुंजाइश है।
सिंह राशिः अक्टूबर में केतु गोचर के बाद का समय सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी, परिजनों से संबंधों में भी सुधार होगा। इस समय संपत्ति में निवेश लाभदायक होगा। केतु गोचर के बाद सिंह राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। सिंह राशि के जातक इस समय जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी।
धनुः तुला राशि में केतु गोचर 2023 धनु राशि के जातक के लिए भी लाभदायक है। इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कोर्ट कचहरी के मामले में आप सफल होंगे। बिजनेस में लाभ की संभावना है, पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
मकर राशिः केतु गोचर 2023 से मकर राशि वालों के लिए एक से अधिक स्रोतों से कमाई का योग बन रहा है। इससे मकर राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर किसी उपलब्धि का योग बन रहा है। मित्रों से संबंध अच्छे होंगे। व्यापार का अच्छा समय है और धन संचर कर पाएंगे।