scriptआज का चौघड़ियां व राहुकाल | Patrika News
राशिफल

आज का चौघड़ियां व राहुकाल

3 Photos
6 years ago
1/3

दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से रात्रि १०.५१ तक है। करण: वणिज नामकरण दोपहर १२.१९ तक, इसके बाद रात्रि ११.०८ तक भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण है। भद्रा में यथासंभव शुभ कार्य टाल देने चाहिए।

2/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए

आज सूर्योदय से प्रात: ७.४५ तक शुभ, पूर्वाह्न १०.५३ से अपराह्न ३.३६ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं ५.१३ से सूर्यास्त शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.०० से १२.५१ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

3/3

राहुकाल:

दोपहर बाद १.३० से अपराह्न ३.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है। आज चन्द्रमा संपूर्ण दिवारात्रि वृष राशि में है। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: रात्रि २.०८ पर शुक्र वृष राशि में प्रवेश कर लेगा। ग्रह मार्गी-वक्री: वक्री गुरु प्रात: ७.५८ पर विशाखा में प्रवेश करेगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.