कर्कः कर्क राशिफल के अनुसार इस राशि का जातक इन दिनों मन ही मन किसी बात से परेशान हो सकता है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। आज के दिन आपके शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, पूर्व में किए निवेशो से लाभ होगा।
सिंहः सिंह राशि के जातक को अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है। आपको गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना को हर किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
कन्याः कन्या राशिफल के अनुसार जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।