scriptDaily Horoscope 2 May: गुरुवार को मिथुन, तुला समेत 4 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य | Daily Horoscope 2 May 2024 Aaj Ka Rashifal 4 zodiac including Gemini, Libra get financial benefits on Thursday rest know their future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Daily Horoscope 2 May: गुरुवार को मिथुन, तुला समेत 4 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Daily Horoscope 2 May 2024: गुरुवार 2 मई 2024 दैनिक राशिफल संकेत कर रहा है कि आज मिथुन समेत 4 राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। बाकी लोगों का भविष्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

May 01, 2024 / 10:03 pm

Pravin Pandey

Daily Horoscope 2 May 2024 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 2 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

गुरुवार 2 मई को मेष राशि वालों को परिणय चर्चा में सफलता मिल सकती है। इस दिन कारोबार में बड़े निवेश से बचें, संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगो का तबादला हो सकता है। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।
daily horoscope aries thursday 2 may 2024
आज का राशिफल मेष राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

गुरुवार को वृषभ राशि वाले झूठ बोल कर खुद नुकसान कर बैठेंगे। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। समय अच्छा है।
Aaj Ka Rashifal vrishabh rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल वृषभ राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों के लिए आज व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः

Monthly Rashifal May 2024: अगले 30 दिन इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मई में बिजनेस और नौकरी में होगी उन्नति

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi guruvar 2 may 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

कर्क राशि वालों का गुरुवार को मानसिक तनाव कम होगा। कई दिनों से जो कार्य रुके हुए थे, वे आज सहज ही हो जाएंगे। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं। वह आज मिल सकता है। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने वाला है।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल कर्क राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बनते-बनते टल सकते हैं। करियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi guruvar 2 may 2024
आज का राशिफल सिंह राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

गुरुवार को अतिथियों का आगमन होगा। आज के सारे काम अटके रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधीकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः

13 महीने शत्रु की राशि में रहेंगे गुरु, जानें किसे देंगे व्यापार, नौकरी में सफलता, सुख समृद्धि और किसको देंगे कष्ट

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल कन्या राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी, किसी का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव है, यात्रा हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल तुला राशि बृहस्पतिवार 2 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

अपने से बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने करियर में बदलाव लाना चाहते हैं, वैवाहिक अड़चनें दूर करने के लिए ॐ भौमाय नमः का नियमित जाप करें, लाभ होगा।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि बृहस्पतिवार 2 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

पारिवारिक समारोह में जाने के योग हैं। मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा।
ये भी पढ़ेंः

Astrology: कभी किसी से मुफ्त या गिफ्ट में न लें ये चीजें, बढ़ेगा कर्ज बन जाएंगे गरीब

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल धनु राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आपकी मनमर्जी से नुकसान हो सकता है, मेहनत करें, भाग्य बदल जाएगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल मकर राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। आप वाणी पर नियंत्रण कर लें, आपका जीवन सुधर जाएगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा, कारोबार में उन्नति संभव है।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi thursday 2 may 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि गुरुवार 2 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 2 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। कभी कुछ, कभी कुछ, एक मत नहीं रहते। संतान के कार्यों में खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें, अस्वस्थता और आलस्य रहेंगे।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi brihaspativar 2 may 2024
आज का राशिफल मीन राशि बृहस्पतिवार 2 मई 2024

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Daily Horoscope 2 May: गुरुवार को मिथुन, तुला समेत 4 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो