ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…
कर्क मासिक राशिफल (Kark Masik Rashifal)
इस महीने आपके जीन में अनुकूलताएं कम और प्रतिकूलताएं ज्यादा रहने की संभावना है। कॅरियर के मामले में मेहनत वाला समय होने के साथ ही इस समय ढेर सारी यात्राओं का भी योग है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह मिश्रित फलदायक रहेगा। इस समय आमदनी तो होगी, लेकिन खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
इस माह की शुरुआत में जहां आप खर्चों में कुछ कटौती व आय में वृद्धि के कार्य कर सकते हैं। वहीं माह के मध्य में एक बार फिर खर्चों में बढ़ौतरी हो सकती है। एक ओर जहां व्यवसाय करने वालों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन उसके बाद काम-धंधे में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर साझीदार के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। काम के लिए विदेश यात्रा भी हो सकती है। इस समय कर्मठता और कार्यकुशलता में वृद्धि के बीच वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बिगड़ भी सकते हैं।
इस समय पिता का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है। इनके अलावा खुद के व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान वाहन चलाते समय भी खास सावधानी रखनी होगी। वहीं हल्की से भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
शिक्षा के दृष्टिकोण से यह काफी उतार-चढ़ाव से भरा समय है। एकाग्रता की कमी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। परिजनों में आपसी सामंजस्य की कमी के कारण परिवार के माहौल में असहजता घुल सकती है।
प्रेम संबंधों के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। ऐसे में प्रेमी युगल एक दूसरे को समझ पाने में असफल रहेंगे, जिसके कारण उनमें आपसी विरोध हो सकता है। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता, कुल मिलाकर ये समय दाम्पत्य जीवन में तल्खियां बढ़ाने वाला है।
उपाय: हर रोज बजरंगबली की पूजा करें।