bell-icon-header
राशिफल

Budhwar Rashifal: कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

बुधवार का दिन किस राशि के व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 27 दिसंबर 2023

Dec 26, 2023 / 09:34 pm

Pravin Pandey

आज का राशिफल 27 दिसंबर 2023

मेष राशि
जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृषभ राशि
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता । अपनी बारी का इंजतार करें, संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें, पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

कर्क राशि
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

सिंह राशि
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशि
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला राशि
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।


वृश्चिक राशि
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
धनु राशि
अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेंगे, जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मकर राशि
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ होगा।
कुंभ राशि
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।
मीन राशि
अपने अकडू व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Budhwar Rashifal: कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.