bell-icon-header
राशिफल

आज का राशिफल 8 July: इस राशि के व्यक्तियों की पदोन्नति का योग, शनिवार को इनको होने वाला है आर्थिक लाभ

आज का राशिफल में आप जान सकते हैं, कैसे बीतेगा शनिवार। यह दैनिक राशिफल पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

Jul 08, 2023 / 08:50 am

Pravin Pandey

आज का राशिफल 6 जुलाई 2023

मेष राशिः करियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृषभः कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

मिथुन राशिः यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे। सतर्क रहें, व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क राशिः समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छा होगा। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह राशिः जीवन साथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशिः आज का राशिफल 8 जुलाई के अनुसार कन्या राशि के जातक को आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।
ये भी पढ़ेंः इन लड़कों पर जान छिड़कती हैं लड़कियां, इस बात की होती हैं दीवानी


तुला राशिः समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशिः अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग हैं।

धनु राशिः कारोबार में नई सफकता मिलेगी। पारिवारिकजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।


मकर राशिः किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

कुम्भ राशिः आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा, भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

मीन राशिः सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, स्थिति सामान्य हो सकती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 8 July: इस राशि के व्यक्तियों की पदोन्नति का योग, शनिवार को इनको होने वाला है आर्थिक लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.