scriptआज का राशिफल 3 August: इन लोगों को करना पड़ सकता है बड़ा खर्च, जानिए गुरुवार को क्या कह रही किस्मत | Aaj Ka Rashifal forecast 3 August These people may have to spend big know what fortune saying on Thursday | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल 3 August: इन लोगों को करना पड़ सकता है बड़ा खर्च, जानिए गुरुवार को क्या कह रही किस्मत

आज का राशिफल में हम बता रहे हैं कि आपके सितारे क्या कह रहे हैं, इसके अनुसार गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा इसे उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास पंचंगकर्ता से जानें

Aug 03, 2023 / 07:31 am

Pravin Pandey

stars_1.jpg

आज का राशिफल 21 अगस्त 2023

मेष राशिः कार्यस्थल पर अधिकारियो से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।


वृषभ राशिः मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशालोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशिः विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।


कर्क राशिः नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं, यात्रा टालें।

सिंह राशिः स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यो मे रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

कन्या राशिः व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

तुला राशिः कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।

ये भी पढ़ेंः हर मनोकामना पूरी करता है मां बगलामुखी चालीसा पाठ, शत्रु से भी करता है रक्षा

वृश्चिक राशिः भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संत दर्शन संभव।
धनु राशिः आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रो से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशिः पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद सम्भव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
कुंभ राशिः मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी, विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा देखी न करें।

मीनः कई दिनों से रूके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 3 August: इन लोगों को करना पड़ सकता है बड़ा खर्च, जानिए गुरुवार को क्या कह रही किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो