scriptRashifal 11 अप्रैल 2020: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, दिन उत्तम है | Patrika News
राशिफल

Rashifal 11 अप्रैल 2020: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, दिन उत्तम है

Rashifal 11 अप्रैल 2020: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, दिन उत्तम है

Apr 10, 2020 / 04:21 pm

Tanvi

Rashifal 11 अप्रैल 2020:  कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, दिन उत्तम है

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: जो करना चाहिये, वो करिये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ हैं। यात्रा से लाभ संभव है, समय पर कार्य करना सीखें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 11 अप्रैल 2020: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, दिन उत्तम है

ट्रेंडिंग वीडियो