वृषभ: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज 5 मार्च को वृष राशि के जातक को किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। इन सब बातों को लेकर आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है। खर्च की अधिकता से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।
मिथुन : रविवार राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के जातक के लिए बात बात पर क्रोध आ रहा होगा, यह उसके लिए अच्छी बात नहीं है। समय पर सम्भलना आप के और परिवार के लिए बेहतर होगा। आज के दिन बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधु का पांच मार्च को सानिध्य प्राप्त हो सकता है । आज के दिन धन कोष में वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Holi 2023: होली के दिन ऐसे चमकाएं रंग से प्यारों का लक, जान लें यह जरूरी बात
कर्क: कर्क राशिफल के अनुसार दिनचर्या में परिवर्तन होने से आज के दिन आप राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताया करें। भवन निर्माण के रूके हुए कार्य रविवार को गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
कर्क: कर्क राशिफल के अनुसार दिनचर्या में परिवर्तन होने से आज के दिन आप राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताया करें। भवन निर्माण के रूके हुए कार्य रविवार को गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
सिंह : सिंह राशि के जातक को पांच मार्च को अपने आप को सही साबित करना होगा। आज के दिन अध्ययन और आध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ सकती है। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है, राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्याः रविवार कन्या राशिफल संकेत कर रहा है पांच मार्च को इस राशि के जातक को वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखने की जरूरत है। आपको परिजनों से विवाद करने से बचना चाहिए। आज के दिन किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामो के लिए धैर्य रखें।