scriptआज का राशिफल 4 August: सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी का हाल | Aaj Ka Rashifal 4 August Today people of Leo will get financial benefits, know rest zodiac fortune will be | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल 4 August: सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी का हाल

आज का राशिफल चार अगस्त के अनुसार शुक्रवार को सभी राशियों का भाग्य कैसा रहेगा, यह उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें।

Aug 04, 2023 / 07:15 am

Pravin Pandey

patrika_horoscope.jpg

आज का राशिफल 2 अगस्त

मेष राशि : कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

वृषभ राशि: माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।


मिथुन राशि: बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है।

कर्क राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी होगा। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

सिंह राशिः परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।


कन्या राशि: कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।
ये भी पढ़ेंः ये अंक आज लगाएंगे आपकी नैया पार, यहां जानिए सभी मूलांक के लोग अपना शुभ अंक


तुला राशि: संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।।

वृश्चिक राशि: अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रूझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

धनु राशि : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

मकर राशि : दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदेही के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।


कुंभ राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखे। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है।

मीन राशि : दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 4 August: सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो