scriptAaj Ka Rashifal 29 July: मीन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 29 July 2024 daily horoscope somvar sawan Pisces will get good news others know future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 July: मीन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 29 July 2024: दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि 29 जुलाई सावन के दूसरे सोमवार को मीन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, इनको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य ( daily horoscope somvar)

भोपालJul 28, 2024 / 10:06 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 29 July 2024

Aaj Ka Rashifal 29 July: मीन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 29 जुलाई के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को मेष राशि वालों के धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेने का समय है। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधा चल रहीं होंगी। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
Daily Horoscope Aries somvar 29 july 2024
आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 29 जुलाई के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का सोमवार को अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से आपको ही नुकसान होने वाला है।
Daily Horoscope taurus somvar 29 july 2024
आज का राशिफल सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 29 जुलाई के अनुसार 29 जुलाई को आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान देना होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः

राशि के इस सावन उपाय से कट जाएंगे सारे कष्ट, मिलेगी सुख संपदा और भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार आप क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 29 जुलाई को सिंह राशि वाले दूसरों के लिए कदापि बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है, समय कम है, काम ज्यादा, मन लगा कर अपने काम में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार जो करना चाहिए वही करें। फालतू समय बर्बाद न करें, दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें, आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः

वास्तु दोष से हो सकती हैं ये 4 बीमारियां, जानें छुटकारा पाने के घरेलू वास्तु उपाय

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार आपके लिए जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मान लें कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा हर घटना एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल तुला राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल के अनुसार सोमवार 29 जुलाई को वृश्चिक राशि वाले संतान के विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 28 July To 3 August: नए सप्ताह में मेष,वृषभ समेत 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक लाभ के साथ करियर को लगेंगे पंख

Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि 29 जुलाई के अनुसार जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार सोमवार को संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

सोमवार राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वाले दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में होने वाले समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 28 july to 3 august: इन 5 राशियों को नौकरी और व्यापार में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें किस राशि के स्टूडेंट्स को इंटरव्यू में सफलता

Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

सोमवार राशिफल मीन राशि के अनुसार 29 जुलाई सोमवार को मीन राशि वालों को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi somvar 29 july 2024
आज का राशिफल मीन राशि सोमवार 29 जुलाई 2024

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 29 July: मीन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो