आज का राशिफल वृषभ राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज का राशिफल वृषभ राशि 29 जुलाई के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का सोमवार को अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से आपको ही नुकसान होने वाला है।आज का राशिफल मिथुन राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 29 जुलाई के अनुसार 29 जुलाई को आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान देना होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। ये भी पढ़ेंः राशि के इस सावन उपाय से कट जाएंगे सारे कष्ट, मिलेगी सुख संपदा और भाग्य का साथ
आज का राशिफल कर्क राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार आप क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी।आज का राशिफल सिंह राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 29 जुलाई को सिंह राशि वाले दूसरों के लिए कदापि बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है, समय कम है, काम ज्यादा, मन लगा कर अपने काम में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।आज का राशिफल कन्या राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
आज का राशिफल के अनुसार जो करना चाहिए वही करें। फालतू समय बर्बाद न करें, दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें, आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। ये भी पढ़ेंः वास्तु दोष से हो सकती हैं ये 4 बीमारियां, जानें छुटकारा पाने के घरेलू वास्तु उपाय
आज का राशिफल तुला राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार आपके लिए जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मान लें कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा हर घटना एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।आज का राशिफल वृश्चिक राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
दैनिक राशिफल के अनुसार सोमवार 29 जुलाई को वृश्चिक राशि वाले संतान के विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 28 July To 3 August: नए सप्ताह में मेष,वृषभ समेत 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक लाभ के साथ करियर को लगेंगे पंख
आज का राशिफल धनु राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
दैनिक राशिफल धनु राशि 29 जुलाई के अनुसार जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।आज का राशिफल मकर राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार सोमवार को संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।आज का राशिफल कुंभ राशि 29 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
सोमवार राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वाले दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में होने वाले समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 28 july to 3 august: इन 5 राशियों को नौकरी और व्यापार में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें किस राशि के स्टूडेंट्स को इंटरव्यू में सफलता