आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे, पेट से संबंधित रोग संभव है।आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार गुरुवार को पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं, आपके हुनर की लोग तारीफ करेंगे। जीवन शैली में बदलाव लोगों को अचंभित करेगा। ये भी पढ़ेंः बुध की बदली चाल से भारत पर होगा बड़ा असर, जाग जाएगी इन छह राशियों की किस्मत
आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, कारोबार में प्रतिद्वंद्वी आपको परास्त करने के हर संभव प्रयास करेंगे। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी, संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 26 सितंबर गुरुवार को नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आमदनी के नए रास्ते तलाश लेंगे, व्यावसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा, प्रेम प्रसंग में विवाद संभव है।आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, आपके वाक् चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे। अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं, पड़ोसियों से आपके संबंध मधुर होंगे। बहनों के साथ व्यवहार कमजोर होंगे। ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 22 to 28 September: मेष के लिए मिलाजुला है नया वीक, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य
आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार गुरुवार 26 सितंबर को आपका सहयोगी व्यवहार आपको खास बनाएगा, किसी मित्र की आर्थिक सहायता करना पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक परिश्रम वाला है, दांतों से संबंधित पीड़ा संभव है।आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 26 सितंबर को आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, अपनी दिनचर्या में व्यायाम और योग को जोड़ें, लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, भाइयों से चल रहे विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक समृद्धि संभव हैं।आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
गुरुवार राशिफल धनु राशि के अनुसार मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से तनाव बढ़ेगा, दिनचर्या में आए बदलाव से कार्य लंबित होंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता वाला रहेगा। ये भी पढ़ेंः Mithun Rashifal October: संभलकर रहें राहु केतु लाइफ में मचा सकते हैं उत्पात, इस उपाय से अक्टूबर में ग्रह रहेंगे शांत