scriptAaj Ka Rashifal 26 July: कन्या, तुला समेत 4 राशियों को सोच से अधिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 26 July 2024 Daily Horoscope Friday 4 zodiac signs including Virgo, Libra will get more benefits than expected know future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 July: कन्या, तुला समेत 4 राशियों को सोच से अधिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: दैनिक राशिफल 26 जुलाई का संकेत है शुक्रवार को कन्या, तुला समेत 4 राशि के लोगों को सोच से अधिक लाभ हो सकता है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday) …

भोपालJul 25, 2024 / 10:09 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal friday 26 July 2024

आज का राशिफल शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 26 जुलाई 2024 के अनुसार मेष राशि वाले व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।
Daily Horoscope Aries friday 26 july 2024
आज का राशिफल मेष राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 जुलाई के अनुसार वृषभ राशि वालों पर दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मनमाफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
Daily Horoscope taurus shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 26 जुलाई 2024 के अनुसार निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं कच्चा दूध, जानें इसकी पौराणिक कहानी और क्या कहता है विज्ञान

aaj ka rashifal mithun rashi shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 26 जुलाई 2024 के अनुसार कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।
Daily Horoscope friday 26 july 2024
आज का राशिफल शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 26 जुलाई के अनुसार शुक्रवार को सिंह राशि वालों के लिए विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल सिंह राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार शुक्रवार 26 जुलाई को कन्या राशि वाले आलस्य को त्याग कर काम करें। रूके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।
ये भी पढ़ेंः इन राशियों के लोगों से रहना चाहिए सावधान, इनका प्यार और पार्टनर पर होता रहता है मूड स्विंग

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल कन्या राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि 26 जुलाई के अनुसार शुक्रवार को तुला राशि वालों का पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi friday 26 july 2024
आज का राशिफल तुला राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 26 जुलाई के अनुसार वृश्चिक राशि वाले समय रहते जरूरी दस्तावेजो को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi friday 26 july 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार 26 जुलाई को धनु राशि वालों का दिन दैवीय कार्यों में बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध और समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः बेल के पेड़ की उत्पत्ति की पौराणिक कहानी, जानें किस देवी का होता है निवास

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi friday 26 july 2024
आज का राशिफल धनु राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

शुक्रवार राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों का धन आज पारमार्थिक कार्यों में लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा, परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल मकर राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का राशिफल कुंभ राशि के अनुसार शुक्रवार को कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 26 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल के अनुसार 26 जुलाई को मीन राशि वाले कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi shukravar 26 july 2024
आज का राशिफल मीन राशि शुक्रवार 26 जुलाई 2024

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 26 July: कन्या, तुला समेत 4 राशियों को सोच से अधिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो