bell-icon-header
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को मेष, वृष समेत इन राशियों को धन लाभ, जान लें बाकी अपना हाल

Aaj Ka Rashifal गुरुवार 16 नवंबर को बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। इस दिन मंगल ग्रह अपनी ही राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आज का राशिफल में जानिए गुरुवार को किसको होगा धन लाभ, और बाकी का कैसा रहेगा भाग्य…

Nov 15, 2023 / 02:58 pm

Pravin Pandey

गुरुवार राशिफल 16 नवंबर 2023

मेष राशि
व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।
वृषभ राशि
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन राशि
हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
कर्क राशि
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

सिंह राशि
मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी, भवन बदलने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश और यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
ये भी पढ़ेंः Bhai Dooj 2023: तीन शुभ योग में मनेगा भाई दूज, जानें इस दिन क्या करें, यम द्वितीया के इन उपायों से मिलेगा यमराज का आशीर्वाद

तुला राशि
अपने विवेक से रूके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव और भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें।

धनु राशि
समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।
मकर राशि
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि
न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव और चिंता का माहौल रहेगा।

मीन राशि
आप जो सोचते हैं वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करने होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर जरूर करें यह उपाय, मिलेगा सुख समृद्धि और सौभाग्य

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को मेष, वृष समेत इन राशियों को धन लाभ, जान लें बाकी अपना हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.