bell-icon-header
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 May: वृश्चिक राशि वालों के विदेश जाने की बाधा होगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 May 2024: बुधवार मासिक दुर्गाष्टमी है, दैनिक राशिफल संकेत कर रहा है कि वृश्चिक राशि वालों के विदेश जाने की बाधा दूर होगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बाकी राशि वालों का कैसा रहेगा भविष्य (Daily Horoscope Scorpio)

भोपालMay 14, 2024 / 08:06 pm

Pravin Pandey

आज का राशिफल बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 15 May 2024)

बुधवार 15 मई 2024 का दिन मेष राशि वालों के परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। आलस्य त्यागें और अपना उद्देश्य पूरा करने में जी जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
आज का राशिफल मेष राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 15 May 2024)

आज का राशिफल 15 मई के अनुसार वृषभ राशि के लोग आज सतर्क रहें। किसी की बातों में आना बंद करें, अपनों से धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा, कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
Aaj Ka Rashifal vrishabh rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 15 May 2024)

बुधवार 15 मई को मिथुन राशि के परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता और तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पास के लोगों से संबंध सुधरेंगे।
ये भी पढ़ेंः Kanya Rashifal June: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून, जानने के लिए पढ़ें कन्या मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 15 May 2024)

आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल कर्क राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 15 May 2024)

लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल सिंह राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 15 May 2024)

सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।
ये भी पढ़ेंः इस नक्षत्र में जन्मे लोग अपनी मेहनत से हासिल करते हैं मुकाम, शनि देव की रहती है विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल कन्या राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 15 May 2024)

कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेगी, शरीर कष्ट संभव है।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल तुला राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 15 May 2024)

आज का राशिफल 15 मई के अनुसार माता पिता आपके किए काम की अनदेखी कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से खराब खबर मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग हैं।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 15 May 2024)

धनु राशि के लोगों को बुधवार को धर्म लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होगी, आज बड़ा लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: सूर्य देव ने वृषभ राशि में किया प्रवेश, इन दो राशियों के लोग रहें संभलकर, राहत के लिए करें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल धनु राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 15 May 2024)

मकर राशि वालों के लिए आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल मकर राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 15 May 2024)

आप इष्ट बल को मजबूत करें, मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह से परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi budhvar 15 may 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि बुधवार 15 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 15 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 15 May 2024)

सामाजिक आयोजनों में भागदौड़ रहेगी। बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता की चिंता रहेगी। भाइयों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 15 May: वृश्चिक राशि वालों के विदेश जाने की बाधा होगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.