bell-icon-header
राशिफल

Thursday Rashifal 4 January: सिंह राशि वालों के लिए लकी है बृहस्पतिवार, चारों ओर से आएगी खुशखबरी

4 January Ka rashifal बृहस्पतिवार चार जनवरी 2024 का दिन भगवान विष्णु का दिन है। इस दिन पर गुरु ग्रह और भगवान विष्णु दोनों का अधिकार है। ज्योतिष शास्त्र का संकेत है यह दिन सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इन लोगों को चारों ओर से आज खुशखबरी मिलेगी, जानिए बाकी राशियों के लोगों के लिए क्या कहता है आज का राशिफल..

Jan 03, 2024 / 05:30 pm

Pravin Pandey

बृहस्पतिवार 4 जनवरी आज का राशिफल 2024

मेष राशि
व्यापार विस्तार के योग हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

वृषभ राशि
अपने भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बना लेंगे। किसी के बहकावे में आ कर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। पढ़ाई में रूचि रहेगी। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। समय रहते जरूरी कागजात एकत्रित करें।

मिथुन राशि
किसी की देखा देखी न करें। मुसीबत में आ जाएंगे। पारिवारिक शान्ति के लिए अपने स्वभाव को बदलें। सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कर्क राशि
आप बिना सोचे समझें काम करते हैं, इसीलिए आप पीछे हैं। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूलें। संतान के स्वभाव में आए परिवर्तन से दुखी होंगे। सिर दर्द संबंधित पीड़ा से पीड़ित रहेंगे।

सिंह राशि
लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी। कर्मचारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

कन्या राशि
न्यायालयीन कार्य विलंब से हल होंगे। भूमि भवन पर निवेश करने का मन है। व्यवसाय की अच्छी शुरुआत से आत्मबल बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। बहनों से विवाद होगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा।
ये भी पढ़ेंः पांच साल बाद धनु राशि में बनेगा ऐसा योग, तीन राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ पैसा


तुला राशि
समय समय पर परिवार को समय दें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। तबादले के योग हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के योग हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेंगे। दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि
कई दिनों से आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यों में प्रशासनिन अड़चन आ सकती है। संपत्ति के विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे।

मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो आप उसूलों के पक्के हैं, इसलिए लोग आपका मजाक बनाते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार हैं। आकस्मिक धन लाभ होने से रूके कार्य आसानी से होंगे। व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि
अपने आकर्षक व्यक्तिव के कारण सभी को अपना बना लेंगे। मौजमस्ती में समय बीतेगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।


मीन राशि
श्रम के अनुसार सफलता के न मिलने से उदास रहेंगे। जिन्हें आप अपना समझते हैं वही आप को धोखा दे सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। किसी के इंतजार में समय व्यतीत करना होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Thursday Rashifal 4 January: सिंह राशि वालों के लिए लकी है बृहस्पतिवार, चारों ओर से आएगी खुशखबरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.