bell-icon-header
हॉलीवुड

Oscars 2024: रेड कार्पेट में दिखा ग्लैमर का जलवा, स्टार्स ने इन कपड़ों में लूटी महफिल

Oscars 2024: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 इस बार लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई हॉलीवुड सितारों ने अपने लुक से जलवा बिखेरा है। आइए जानते हैं ऑस्कर 2024 में किसने क्या पहना।

Mar 11, 2024 / 11:00 am

Gausiya Bano

1/10

लिया लुईस (Leah Lewis) ने रेड कार्पेट के लिए लाइट पिंक गाउन पहना। जिसे एक्ट्रेस ने अपडू हेयरस्टाइल और हीरे की इयररिंग के साथ स्टाइल किया।

2/10

92 साली की रीटा मोरेना (Rita Moreno) 2024 के ऑस्कर अवॉर्ड में रफल्ड डिटेलिंग वाले काले गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक ओपेरा-लेंथ ग्लव्स भी पेयर किया है।

3/10

सिलियन मर्फी (Cillian Murphy) ने ऑस्कर 2024 में कस्टम एटेलियर वर्साचे सूट पहना। जिसके ऊपर हांगकांग के डिजाइनर बर्ट्रेंड माक के ज्वेलरी ब्रांड सॉवरिन द्वारा डिजाइन किया गया एक स्टोन ब्रोच भी लगा है।

4/10

गैब्रिएल यूनियन (Gabrielle Union) ने ऑस्कर रेड कार्पेट पर अपने यूनिक आउटफिट से जलवा बिखेरा। वह एक शाइनिंग कैरोलिना हेरेरा पहनीं दिखीं, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरती के साथ खड़ी थी।

5/10

बेकी जी (Becky G) ने ऑस्कर अवॉर्ड में ब्लैक और गाउन गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने ब्लैक ओपेरा-लंबाई वाले दस्ताने पहनकर अपना लुक पूरा किया।

6/10

बार्बी के सिमू लियू (Simu Liu) 2024 के ऑस्कर में रेड कार्पेट पर काफी हैंडसम दिखे। उनके ब्लैक सूट में डायमंड ब्रोच डी बियर्स का था, जबकि उनकी घड़ी जैकब एंड कंपनी की।

7/10

एम्मा स्टोन (Emma Stone) ने ऑस्कर अवॉर्ड में रेड कार्पेट के लिए पेप्लम डिटेल के साथ मिंट ग्रीन स्ट्रैपलेस गाउन पहना। इस अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने फिल्स टपुअर थिंग्स' में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।

8/10

जेंडया (Zendaya) ने ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में वन-शोल्डर जियोर्जियो अरमानी प्रिवे गाउन पहना। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रहीं। यह गाउन एक लग्जरी एंटीक गुलाबी रेशम से बना है, जिसमें ताड़ के पेड़ की कढ़ाई की गई है।

9/10

एक्ट्रेस केरी मुलिगन (Carey Mulligan) ने ऑस्कर अवॉर्ड में बालेनियागा गाउन में पुराने हॉलीवुड के ग्लैमर को दिखाया। उनका गाउन मखमल से तैयार किया गया था।

10/10

ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में आन्या टेलर-जॉय (Anya Taylor-Joy) रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन के लिए क्रिश्चियन डायर द्वारा डिजाइन किया फॉल-विंटर गाउन पहना।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Hollywood News / Oscars 2024: रेड कार्पेट में दिखा ग्लैमर का जलवा, स्टार्स ने इन कपड़ों में लूटी महफिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.