scriptइस वीकेंड को बनाएं स्पेशल, Women’s Day पर देखें महिलाओं से जुड़ी ये दमदार मूवीज, OTT पर हैं मौजूद | Patrika News
हॉलीवुड

इस वीकेंड को बनाएं स्पेशल, Women’s Day पर देखें महिलाओं से जुड़ी ये दमदार मूवीज, OTT पर हैं मौजूद

5 Photos
2 months ago
1/5

डेरी गर्ल्स (Derry Girls)
'डेरी गर्ल्स' वेब सीरीज 1990 के दशक की शुरुआत में उत्तरी आयरलैंड में मुसीबतों के दौरान एक 16 साल की लड़की, उसके परिवार और दोस्तों के कामों को दिखाती है। अच्छी स्टोरी, ड्रामा और कॉमेडी के लिए आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

2/5

वंडर वुमन (Wonder Woman)
2017 की फिल्म 'वंडर वुमन' महिला सुपरहीरो की कहानी बताती है। इसमें आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। आपको यह मूवी अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखने को मिलेगी।

3/5

लिटल वीमेन (Little Women)
'लिटल वीमेन' मूवी 4 बहनों की कहानी है। इसमें सभी बहनों की अपनी अलग-अलग महत्वाकांक्षाएं होती हैं। इस मूवी को आप जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।

4/5

अनबिलिवेबल (Unbelievable)
क्राइम ड्रामा देखना पसंद है तो 'अनबिलिवेबल' देखें। यह वाशिंगटन की रहने वाली मैरी एडलर की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें 18 साल की लड़की ने अपने घर में एक नकाबपोश घुसपैठिए द्वारा रेप किए जाने की जानकारी दी थी। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

5/5

आयरन लेडी (Iron Lady)
हॉलीवुड की शानदार मूवीज में से एक है 'आयरन लेडी'। इसमें मार्ग्रेट थैचर की कहानी बताई गई है, जो ब्रिटिश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थीं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं।

loksabha entry point
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.