scriptप्रियंका चोपड़ा के पति का एक और म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, गाने में ‘देसी गर्ल’ का भी जिक्र | After sucker jonas brothers release music video cool | Patrika News
हॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के पति का एक और म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, गाने में ‘देसी गर्ल’ का भी जिक्र

बता दें कि जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में अपने गाने ‘सकर’ के साथ वापसी की थी।

Apr 05, 2019 / 05:59 pm

Mahendra Yadav

Jonas brothers

Jonas brothers

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक का एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘कूल’ है। बता दें कि जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में अपने गाने ‘सकर’ के साथ वापसी की थी। अब इसके कुछ दिनों बाद ही अपना दूसरा म्यूजिक वीडियो ‘कूल’ जारी किया है।

 

इस गाने को मियामी में शूट किया गया है और इसमें जोनस ब्रदर्स बीच पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल की बात करें तो ‘कूल’ में ‘सकर’ की तरह रोमांस की ज्यादा बात नहीं की गई है, लेकिन इसमें निक की जिंदगी में अहम स्थान रखने वाली प्रियंका चोपड़ा और जो के लिए बेहद खास सोफी टर्नर का थोड़ा जिक्र है।

 

प्रियंका चोपड़ा के पति का एक और म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, गाने में 'देसी गर्ल' का भी जिक्र

‘कूल’ के वीडियो में जोनस ब्रदर्स बैगी सूट पहने, स्टाइलिश शेड्स लगाए नजर आ रहे हैं। निक, जो और केविन ने कहा है कि वे इस रीयूनियन के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। वे जल्द ही एक वर्ल्ड टूर पर भी जाएंगे और अमेजन प्राइम वीडियो डॉक्यूमेंट्री सीरीज में भी नजर आएंगे। ‘सकर’ वीडियो पिछले महीने रिलीज हुआ था। जोनस ब्रदर्स का बैंड 2005 में बना था और वे 2013 में अलग हो गए थे। यह बैंड ‘बर्निंग अप’, ‘होल्ड ऑन’ और ‘फ्लाय विद मी’ जैसे हिट दे चुका है।

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / प्रियंका चोपड़ा के पति का एक और म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, गाने में ‘देसी गर्ल’ का भी जिक्र

ट्रेंडिंग वीडियो