bell-icon-header
स्वास्थ्य

Healthy Heart Tips :- हार्ट को हेल्दी रखना है तो नहीं करें इन खाद्य प्रदार्थों का सेवन

Healthy Heart Tips :- हार्ट हमारे शरीर का ऐसा अंग है। जिसके स्वस्थ रहने पर हम भी स्वस्थ रहते हैं। हार्ट में जरा सी तकलीफ होने पर व्यक्ति परेशान हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप हार्ट का हमेशा ख्याल रखें।

Jun 15, 2021 / 12:38 pm

Subodh Tripathi

Healthy Heart Tips

Healthy Heart रखने के लिए आपको आहार में पौष्टिक चीजों का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप उन चीजों का सेवन करते हैं। जिनसे आप को तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उसका सेवन आज से ही बंद कर दीजिए।
यह भी पढ़ें – हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है तो इन फूड्स का करें सेवन.

बेक्ड फूड्स का सेवन बंद करें-

हार्ट के लिए बेक्ड फूडस का सेवन अच्छा नहीं है। आप केक, कुकीज, मफिन आदि खाद्य प्रदार्थो का सेवन नहीं करें। क्योंकि इससे आपके हार्ट पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। क्योंकि यह प्रदार्थ शुगर से भरपूर होते हैं। जो व्यक्ति को मोटापे के साथ-साथ हार्ट से संबंधित कई तकलीफें प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें – कोरोना से ठीक हुए लोगों को किडनी पर ध्यान देने की जरूरत , शोध से मिली जानकारी.

सोड़ा ड्रिंक का नहीं करें सेवन-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको सोड़ा ड्रिंक्स से दूरी बना कर रखना चाहिए। हालांकि इसका कभी कभार सेवन किया जा सकता है। लेकिन रोजाना सेवन नुकसानदायक है। क्योंकि यह आपके हार्ट को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसका नियमित सेवन नहीं करें।
यह भी पढ़ें – रोज पैदल चलने से नहीं होंगे पांव कमजोर, जाने क्या है कारण.

जंक फूड और शराब नहीं पीएं-

जंक फूड्स काफी ऑयली होते हैं। जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। यह हृदय रोग का कारण भी बनता है। जंक फूड सैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड फेट से भरपूर होते हैं। इससे मोटापा भी बढ़ता है और हार्ट के लिए भी परेशानी खड़ी होती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं । तो वह भी बंद कर दीजिए। क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट फैलियर, ब्लॉकेज का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें – रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान, आहार में भी इन चीजों का करें उपयोग.

प्रोसेस्ड मीट का नहीं करें सेवन-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको अधिक नमक युक्त पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी में प्रोसेस्ड मीट भी आता है। इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें नमक और फेट काफी अधिक होता है। जो हृदय के लिए नुकसानदायक है। इनकी जगह आप लो फैट और प्रोटीन युक्त मांसाहारी खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं।

Hindi News / Health / Healthy Heart Tips :- हार्ट को हेल्दी रखना है तो नहीं करें इन खाद्य प्रदार्थों का सेवन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.