bell-icon-header
स्वास्थ्य

Foods Consumption Increases Sugar Level: आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है इन चीजों का सेवन

Foods Consumption Increases Sugar Level: मैदा से बनी चीजों का अधिक सेवन ना केवल आपके पाचन को बिगड़ता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होता है। क्योंकि मैदा से बने खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण डायबिटीज के रोगियों को इनका सेवन नुकसानदायक होता है।

Dec 10, 2021 / 01:54 pm

Tanya Paliwal

Foods Increases Blood Sugar level Apart From Sugar Consumption

नई दिल्ली। Foods Consumption Increases Sugar Level: मधुमेह के रोगियों के लिए अपने रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए उन्हें अपने खानपान और दैनिक क्रियाकलापों पर अतिरिक्त ध्यान देना होता है। जहां सही आहार उन्हें डायबिटीज से लड़ने और रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, वहीं कुछ भी गलत खा लेने से उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य रूप से सर्दियों में तो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखना और भी मुश्किल काम होता है। लेकिन कुछ चीजों के परहेज से डायबिटीज के रोगी अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के रोगियों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए..

1. तेल-मसाले युक्त भोजन
अधिक तेल-मसाले युक्त भोजन किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं माना जाता है। और मधुमेह के रोगियों को तो तली-भुनी चीजों से परहेज ही करना चाहिए। क्योंकि फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, ब्रेड पकोड़ा आदि का सेवन डायबिटीज रोगियों के रक्त शर्करा स्तर को बढ़ा सकता है।

2. फलों का रस
हालांकि फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है परंतु फ्रूट जूस में से फाइबर निकल जाने के कारण यह आपके शरीर को उतना फायदा नहीं पहुंचाते हैं। इसके अलावा डब्बा बंद जूस का सेवन डायबिटीज के रोगियों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है।

packed_juice.jpg

3. मैदा
मैदा से बनी चीजों का अधिक सेवन ना केवल आपके पाचन को बिगड़ता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होता है। क्योंकि मैदा से बने खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण डायबिटीज के रोगियों को इनका सेवन नुकसानदायक होता है। मैदा से बनी चीजों के सेवन से डायबिटीज पेशेंट का शुगर लेवल हाई हो सकता है। अतः ब्रेड, पास्ता, पिज़्ज़ा, फास्ट फूड आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

pasta.jpg

4. फ्लेवर्ड कॉफी
कॉफी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए यूं तो अच्छा माना गया है, उन्हें फ्लेवर्ड कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि शक्कर की अधिक मात्रा मौजूद होने के कारण डायबिटीज के रोगियों को फ्लेवर्ड कॉफी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

coffee.jpg

5. आलू
एक ओर जहां किसी खाद्य पदार्थ के गुण आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ उसका अत्यधिक सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। वैसे तो फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन सी, पोटेशियम, ल्यूटिन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आलू का सेवन कई मायनों में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन फिर भी इसका अत्यधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि आलू में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होने के कारण इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है। जिससे रक्त शर्करा स्तर भरने का खतरा रहता है।

Hindi News / Health / Foods Consumption Increases Sugar Level: आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है इन चीजों का सेवन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.