scriptBig Breaking: मायावती के खास पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबित, मुख्य सचेतक पद से भी हटाया, कई प्रतिबंध लगाए | Ramveer Upadhyay Suspended from BSP before lok sabha election counting | Patrika News
हाथरस

Big Breaking: मायावती के खास पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबित, मुख्य सचेतक पद से भी हटाया, कई प्रतिबंध लगाए

उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय पर अनुशासनहीता और विरोधी पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम करने का आरोप है।

हाथरसMay 21, 2019 / 10:18 am

suchita mishra

mayawati

mayawati

हाथरस। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को बहुजन समाज पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटा दिया गय है। साथ ही कई प्रतिबंध लगाए हैं। उन पर लोकसभा चुनाव 2019 में अनुशासनहीनता का आरोप है। मतगणना से पहले रामवीर उपाध्याय को निलंबित करने का महत्व है। एक समय था जब बसपा सुप्रीमो मायावती के रामवीर उपाध्याय खास थे और उनकी तूती बोलती थी। रामवीर उपाध्याय सादाबाद से विधायक हैं।
ये हैं आरोप
इस बारे में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने रामवीर उपाध्याय के नाम एक पत्र जारी किया है। इसकी प्रति उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को भेजी है। साथ ही यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पत्र में कहा गया है- आप द्वारा वर्तमान में हुए लोकसभा के आमचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियां की गईं, किन्तु आपको सचते करने के उपरांत भी उक्त गतिविधियां आप द्वारा बंद नहीं की गईं। बल्कि अपनी पार्टी विरोधी गतिविधियों को बढ़ाते हुए आपने आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ व अन्य सीटों पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों का खुलकर विरोध किया गया तथा विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन किया।
ramveer upadhyay
पार्टी की मीटिंग में भी भाग नहीं ले सकते
पत्र के अनुसार, आपका यह कार्य गम्भीर अनुशासनहीनता है। अतः आपको बहुजन समाज पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। आपको विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के सचेतक पद से भी हटाया जता है। अब बहुजन समाज पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या मीटिंग में भाग नहीं लेंगे और न ही आपको इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Hindi News/ Hathras / Big Breaking: मायावती के खास पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबित, मुख्य सचेतक पद से भी हटाया, कई प्रतिबंध लगाए

ट्रेंडिंग वीडियो