bell-icon-header
हरदा

हरदा में हैवानियत! 5 साल की बच्ची ICU में भर्ती, हालत गंभीर

MP News: एमपी के हरदा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पांच साल की मासूम के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

हरदाSep 24, 2024 / 08:07 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई है। जहां एक आरोपी ने पांच साल की मासूम को बहला-फुसला कर कुरकुरे का लालच दिया और नदी किनारे ले गया। जिसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक युवक ने बच्ची को रोते हुए नदी के किनारे देखा। युवक को देखकर आरोपी फरार हो गया। फौरन युवक ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

बुलडोजर चलाने की उठी मांग


मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा सरकारी अस्पताल का घेराव कर लिया गया। लोगों ने आरोपी गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Harda / हरदा में हैवानियत! 5 साल की बच्ची ICU में भर्ती, हालत गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.