इस कारण बदल रहा अंचल का मौसम- जम्मू कश्मीर में 3 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। शुक्रवार को यह पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान व पाकिस्तान के पास है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश तक है। कश्मीर में बर्फबारी होगी। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
ओलावृष्टि फसलों पर बरपा सकती है कहर -वर्तमान में सरसों में फूल आने बाद फली आने की प्रक्रिया चल रही है। गेहूं में बालियां आने लगी हैं। चना में फूल आने लगा है। यदि फसल पर ओलावृष्टि होती है तो किसानों बड़ा नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो सकती है।
– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर से उत्तर भारत, ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है। जेट स्ट्रीम विंड की वजह से घना से मध्यम कोहरा छाया है।
डॉ वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल