bell-icon-header
ग्वालियर

मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 26 घंटे बेहद अहम

Weather Forecast: 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो जाएगा। फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

ग्वालियरSep 29, 2024 / 11:26 am

Astha Awasthi

Weather

Weather Forecast: मध्यप्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवातीय घेरे से शहर में दिनभर बादल छाए रहे और रात में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में ठंडक आने से उमस से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को बारिश की संभावना है। 30 सितंबर को आसमान साफ हो जाएगा। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन रात में ठंडक की शुरुआत होगी, क्योंकि हवा के रुख में बदलाव आएगा।

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 हजार तक बढ़ेंगे किस्त के रुपए

-30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो जाएगा। इस बार 1191 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेकिन मानसून की विदाई एक सप्ताह बाद हो सकती है। नवरात्रि में हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
-बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहे हैं, इनकी वजह से हवा में नमी आएगी।

-मानसून विदाई का समय आने पर रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

चक्रवाती घेरा शिफ्ट

उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवातीय घेरा पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर शिट हो गया। ट्रफ लाइन की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी, जिससे दिन में बादल छाए, लेकिन देर शाम को मौसम में बदलाव आ गया।
हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जो रात तक जारी रहा। शाम साढ़े पांच बजे के बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

Hindi News / Gwalior / मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 26 घंटे बेहद अहम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.