bell-icon-header
ग्वालियर

23-24-25 जनवरी को मौसम का Triple Attack, पश्चिमी हवाएं 23 जिलों में बारिश, Alert घोषित

-पारा लुढ़ककर 4.1 डिग्री पर, सीजन की सबसे ठंडी रही रात-कोल्ड बेव की स्थिति रही, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम-घने कोहरे में दृश्यता 50 से 150 मीटर तक रही

ग्वालियरJan 22, 2024 / 11:50 am

Astha Awasthi

weather update

ग्वालियर। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट हुई है और पारा 2.6 डिग्री लुढ़ककर 4.1 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता 50 से 150 मीटर तक रह गई। जनवरी के पिछले पंद्रह दिनों से धूप काफी कम निकलने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को लगभग कोल्ड वेब शीतलहर की स्थिति बनी रही। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इससे दिन और रात का तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 और अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दिन में 4.8 डिग्री बढ़ा तापमान

अच्छी धूप निकलने से दिन का तापमान 4.8 डिग्री तक बढ़ गया है। हालांकि शाम होते ही फिर तेज ठंड का अहसास होने लगा। रात होते- होते गलन के साथ ठंड बढ़ती गई।

12 जनवरी को 5.2 डिग्री था

इस सीजन में इससे पहले रात का सबसे कम तापमान 12 जनवरी को 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 11 जनवरी को 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हुई है। इसके अलावा लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम (पश्चिम से पूर्व की तरफ काफी तेज रफ्तार से बहने वाली हवाओं का समूह) अभी भी मौजूद है। जेट स्ट्रीम जहां भी सक्रिय रहता है, वहां के मौसम के मिजाज के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। यही वजह है कि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में घने कोहरे का असर बरकरार है।

सुबह से ऐसे बदला तापमान

– सुबह- 5.30- 5.2

– सुबह- 8.30- 5.2

– सुबह- 11.30- 13.0

– दोपहर- 2.30- 19.2

– शाम – 5.30- 17.2

पिछले वर्षों में सबसे कम तापमान

– 12 जनवरी 2017- 3.0

– 4 जनवरी 2018- 1.9

– 15 जनवरी 2019- 2.4

– 11 जनवरी 2020- 3.9

– 30 जनवरी 2021- 3.4

-16 जनवरी 2022- 2.9

– 18 जनवरी 2023- 2.3

– 21 जनवरी 2024- 4.1

Hindi News / Gwalior / 23-24-25 जनवरी को मौसम का Triple Attack, पश्चिमी हवाएं 23 जिलों में बारिश, Alert घोषित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.