पिछले दिनों की रिजर्वेशन की स्थिति
– 19 अक्टूबर- पांच लाख 41 हजार 890
– 20 अक्टूबर- पांच लाख 53 हजार 355
-21 अक्टूबर- पांच लाख 53 हजार 665
– 22 अक्टूबर- पांच लाख 76 हजार 890
– 23 अक्टूबर- आठ लाख 42 हजार 575
कोच डिस्प्ले बंद होने से यात्री हुए परेशान
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अक्सर कोच डिस्प्ले बंद हो जाते हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही रविवार को शाम 5 बजे के आसपास भी देखने को मिला। झांसी से चलकर दिल्ली की ओर जा रही ताज एक्सप्रेस के समय कोच डिस्प्ले बंद हो गए। इसके चलते यात्रियों को अपने कोच तक पहुंचने में काफी परेशानी आई। जिससे प्लेटफॉर्म चार पर यात्री अपनी सीट के लिए इधर-उधर भागते रहे।