bell-icon-header
ग्वालियर

35 साल में पहली बार मौसम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब 3 दिन हो सकती है झमाझम बारिश, ALERT

– इस बार की सर्दी ने तीन रिकॉर्ड बनाए, सीजन भी लंबा चला, फरवरी में सामान्य रहेगा तापमान- 35 साल में पहली बार इतनी ठंड, 30 दिन कोहरा छाया, रात की बजाए दिन में तेज सर्दी ने ज्यादा सितम ढहाया

ग्वालियरFeb 01, 2024 / 01:58 pm

Astha Awasthi

heavy rain

ग्वालियर। शहर सहित जिले में इस बार दिन में सर्दी ने ज्यादा सितम ढहाया है। 35 साल (1989 से 2024 के बीच) में पहली बार ऐसी सर्दी पड़ी है, जिसने तीन नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। 1989 के बाद रात का तापमान सामान्य रहा है। दिसंबर व जनवरी में शीतलहर नहीं चली है। रिकॉर्ड कोहरे ने बनाया है। लगातार 30 दिन कोहरा छाया है। धूप नहीं निकलने से सीवियर कोल्ड डे व कोल्ड रहे हैं। दिन में सर्दी का लंबा समय रहा है। अब फरवरी में दिन व रात का तापमान सामान्य रहेगा, जिससे सर्दी कम रहेगी।

शहर में दिसंबर व जनवरी के बीच कड़ाके की सर्दी होती है। शीतलहर, कोल्ड डे, सीवियर कोल्ड डे व कोहरे का सामना करना पड़ता है। इस बार की सर्दी ने लोगों को हिला दिया। कोहरे के कारण लंबे समय तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिनभर सर्दी से कंपकपी रही। दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश के आसारजताए जा रहे हैं। कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

इस कारण पड़ी सर्दी

– वैसे पश्चिमी विक्षोभ आने पर उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती है, लेकिन इस बार उत्तर दक्षिण हवाएं चली। इन हवाओं के मिलने के चलते घना कोहरा छाया और दिन में सर्दी का सितम रहा। हवा के रुख में बदलाव रहा।

– 2021 व 2022 में कोहरा छाया था, लेकिन 15 दिसंबर से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कोहरा छाया। 2023-24 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के आखिरी तक मौसम बिगड़ा और सर्दी रही।

– जनवरी 2024 में 9 सीवियर कोल्ड, 3 कोल्ड रहे, शीतलहर नहीं चली। 31 में से 28 दिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा है।

सूरज भी चमका, बादल भी छाए, सर्दी रही राहत

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी हवा शांत हो गई है। इस कारण शहर का मौसम बदल गया। दिन में तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत रही। तेज धूप होने से दोपहर में बादल छा गए और हवा की वजह से हल्की सर्दी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस (डिसे) व न्यूनतम तापमान 4.3 डिसे अधिक रहा। इससे रात में भी सर्दी कम रही।

फरवरी में सामान्य रह सकती है बारिश

मौसम विभाग ने फरवरी के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन व रात में तापमान सामान्य रहने से कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। सर्दी सामान्य रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने से बारिश सामान्य रह सकती है।

पारे की चाल

05:30-13.4

08:30-14.0

11:30-22.0

14:30-25.0

17:30 -23.0

Hindi News / Gwalior / 35 साल में पहली बार मौसम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब 3 दिन हो सकती है झमाझम बारिश, ALERT

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.