bell-icon-header
ग्वालियर

Tansen Samaroh : तानसेन समारोह 2023 में संगीत के साथ टूरिस्ट के लिए चंबल सफारी और फूड फेस्टिवल

Tansen Samaroh 2023: विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के दौरान बाहर से आने वाले रसिक श्रोता ग्वालियर के पर्यटन का भी आनंद ले सकेंगे, मप्र पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए ग्वालियर व उसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को घुमाने के लिए कई टूर आयोजित किए हैं…

ग्वालियरDec 19, 2023 / 11:23 am

Sanjana Kumar

Tansen Samaroh 2023: विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह के दौरान बाहर से आने वाले रसिक श्रोता ग्वालियर के पर्यटन का भी आनंद ले सकेंगे। मप्र पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए ग्वालियर व उसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को घुमाने के लिए कई टूर आयोजित किए हैं। इसके साथ होटल तानसेन रेजीडेंसी में फूड फेस्टिवल भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पर्यटक ग्वालियर-चंबल के विशिष्ट व्यजनों का स्वाद चख पाएंगे।

Tansen Samaroh 2023: मप्र पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके राय ने बताया कि तानसेन समारोह के दौरान 22 से 28 दिसंबर तक पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न पर्यटन गतिविधियां व टूर आयोजित किए जा रहे हैं। म्यूजिकल स्ट्रिंग्स ऑफ ग्वालियर के तहत सात दिन तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बेहट, बंघौली तानसेन की समाधि, मोहम्मद गौस का मकबरा एवं ग्वालियर किले के लिए विशेष टूर रहेगा। बाहर से आने वाले संगीत रसिक और पर्यटक इन स्थानों के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दीदार कर सकते हैं। इसी तरह ज्वेल्स ऑफ द रेवाइन्स के तहत पर्यटकों के लिए चंबल के बीहड़ में स्थित मितावली, पढ़ावली, बटेश्वर व ककनमठ का टूर आयोजित किया है। डे एक्स कर्जन टू द मिडिवल लेण्ड के अन्तर्गत पर्यटकों को ग्वालियर से दतिया व ओरछा की सैर कराई जाएगी।

पीतांबरा माई और ओरछा में रामराजा के करेंगे दर्शन

दतिया में प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीताम्बरा मंदिर, ओरछा में विश्व प्रसिद्ध रामराजा मंदिर है। पर्यटक मोती महल स्थित बैजाताल में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक पैडल वोट या स्पीड वोट का लुफ्त ले सकेंगे।

सातों दिन होगा फूड फेस्टिवल

समारोह में सातों दिन होटल तानसेन रेजीडेंसी में फूड फेस्टिवल होगा। पर्यटकों को ग्वालियर-चंबल की खास डिशेज परोसी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Motivational News: कलेक्टर का प्रण, बेटे की शादी में नहीं बजेगा डीजे

Hindi News / Gwalior / Tansen Samaroh : तानसेन समारोह 2023 में संगीत के साथ टूरिस्ट के लिए चंबल सफारी और फूड फेस्टिवल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.