bell-icon-header
ग्वालियर

Road Accident in MP सड़क हादसे में मौत, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक किसान के पांच बेटी और एक बेटा है। सभी बच्चे अभी छोटे हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी अजय पर थी। उसके जाने के बाद अब परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

ग्वालियरNov 11, 2022 / 01:42 pm

shailendra tiwari

Road accident filr photo

ग्वालियर। शहर में एक किसान की सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत का मामला सामने आया है। घर बनाने के लिए रुपए की जरूरत पर किसान बहनोई से रुपए लेकर लौट रहा था कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा (Road Accident) ग्वालियर बायपास पर सिरोल स्थित नैनागिरी चौराहे पर गुरुवार देर रात को हुआ। घटना (Road Accident) का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत (Road Accident) घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पढ़ें पूरा मामला
ग्वालियर (Road Accident) के सेमरी गांव गिजौरा निवासी 40 वर्षीय अजय सिंह राणा पुत्र वीरेन्द्र सिंह राणा किसान है। अभी वह अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। कुछ पैसों की जरूरत होने पर वह दिन में मुरार स्थित त्यागी नगर में रहने वाले बहनोई के पास रुपए लेने आया था। रुपए लेने के बाद वह बाइक से वापस जा रहा था। नैनागिरी चौराहे के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना (Road Accident) हो गई। टक्कर लगते ही अजय सिंह हवा में उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत (Road Accident) घोषित कर दिया। किसान की मौत का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
जानकारी के मुताबिक मृतक (Road Accident) किसान के पांच बेटी और एक बेटा है। सभी बच्चे अभी छोटे हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी अजय पर थी। उसके जाने के बाद (Road Accident) अब परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

नोटों से भरा बैग परिजनों को सौंपा
दुर्घटना (Road Accident) के समय अजय के पास ढाई लाख रुपए थे, जो वह अपने बहनोई से लेकर घर लौट रहा था। रुपयों से भरा बैग पुलिस को घटना स्थल पर मिला। पुलिस ने रुपयों से भरा बैग मृतक (Road Accident) के परिजन को सौंप दिया।

Hindi News / Gwalior / Road Accident in MP सड़क हादसे में मौत, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.