bell-icon-header
ग्वालियर

ASI मैडम…. ने केस रफा-दफा के लिए 50 हजार में की डील, रेप पीड़िता ने बताया

Rape victim: एक महीने पहले गेस्ट हाउस में उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस से लगातार शिकायत कर रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।

ग्वालियरJun 07, 2024 / 10:42 am

Astha Awasthi

ASI madam

Rape victim: महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिन पहले एडीजीपी प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव ने पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। इसमें समझाया था महिलाओं के साथ पुलिस को संवेदनशील रहना होगा। लेकिन अफसरों की समझाइश का असर अमले पर दिखाई नहीं दे रहा है।
ये भी पढ़ें: तूफानी स्पीड से 3 घंटे बाद आ रहा प्री-मानसून, भोपाल सहित 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

शहर में बलात्कार पीड़िता की शिकायत नहीं सुनने का मामला मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर तक पहुंचा है। पीड़िता ने उन्हें बताया है एक महीने पहले गेस्ट हाउस में उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस से लगातार शिकायत कर रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
महिला की शिकायत पर मंत्री तोमर ने पुलिस की क्लास लगाई है। तब पुलिस हरकत में आई है। पीड़िता जिस पर आरोप लगा रही है उसे तलाशा गया तो उसने खुलासा किया महिला एसआई ने 50 हजार रुपए में मामला रफा दफा करने का ठेका लिया था।

तस्दीक कराई, गेस्ट हाउस ले गए, केस दर्ज नहीं किया

पीड़िता का आरोप है बहोड़ापुर निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी। एक महीने पहले दोस्त उसे मुलाकात के बहाने पड़ाव में गेस्ट हाउस में लाया। यहां उसके साथ रेप किया। इसकी शिकायत की थी। महिला एसआइ और आरक्षक तस्दीक के लिए उसे गेस्ट हाउस तो ले गए उसके बाद एफआइआर नहीं की। बात मंत्री तक पहुंच गई तब मामला खंगाला जा रहा है।

Hindi News / Gwalior / ASI मैडम…. ने केस रफा-दफा के लिए 50 हजार में की डील, रेप पीड़िता ने बताया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.