scriptMP Election 2023 : ग्वालियर चंबल अंचल में स्टार प्रचारकों की सभा में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस | MP Election 2023 star campaigner of bjp and congress in gwalior chambal devision | Patrika News
ग्वालियर

MP Election 2023 : ग्वालियर चंबल अंचल में स्टार प्रचारकों की सभा में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव-2023 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर चंबल अंचल में जमकर प्रचार किया। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लगभग प्रत्येक विधानसभा में जनसभा की…

ग्वालियरNov 16, 2023 / 02:11 pm

Sanjana Kumar

star_campaigner_in_mp_election_of_bjp_and_congress.jpg

विधानसभा चुनाव-2023 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर चंबल अंचल में जमकर प्रचार किया। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लगभग प्रत्येक विधानसभा में जनसभा की, जबकि कांग्रेस पार्टी इसमें पिछड़ गई। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने सबसे ज्यादा 180 जनसभाएं की, जबकि 80 सभाओं के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ग्वालियर जिले में नदारत ही रहे।

दिग्गजों की सीट पर रहा फोकस…
भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का फोकस दिग्गजों की सीट और जहां प्रत्याशी कमजोर दिखा वहां पर प्रचार की कमान स्टार प्रचारकों ने संभाली। ग्वालियर चंबल अंचल में प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा ली, जबकि कांग्रेस की ओर से स्टार प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बड़े चेहरे मैदान में दिखे।

कहां किन स्टार प्रचारकों की सभा

ग्वालियर
भाजपा: अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर।
कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, राजब्बर, कन्हैया, दिग्विजय सिंह।

भिंड व अटेर: राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, योगी आदित्यनाथ।
लहार: ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा चुनावी, राजनाथ सिंह व योगी को छोडकऱ बाकी सब नेता मेहगांव गोहद में भी चुनावी सभाएं कर चुके हैं।


कांग्रेस: भिंड: कन्हैया कुमार, निशा बांगरे, कम्प्यूटर बाबा।

अटेर, मेहगांव, गोहद: दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, फूल सिंह बरैया।

बसपा: लहार: राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।

दतिया
कांग्रेस: प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह।
भाजपा: अमित शाह।
भांडेर: शिवराज सिंह चौहान
सेंवढ: मल्लिकार्जुन खरगे।
अन्य पार्टी: मायावती, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान।

मुरैना
कांग्रेस: कमलनाथ, दिग्विजय सिंह।
भाजपा: नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया।
दिमनी: कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान।
अंबाह: दिग्विजय सिंह, अनूप मिश्रा।
सुमावली: शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया।
जौरा: शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ।
सबलगढ़: शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह।

गुना
भाजपा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बमौरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया, चांचौड़ा और राघौगढ़ में अमित शाह, सिंधिया।
कांग्रेस: बमौरी, गुना और चांचौड़ा में दिग्विजय सिंह।

श्योपुर
भाजपा: अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर।
कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।
विजयपुर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।
कांग्रेस: दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोबाइल से संबोधित किया।
डबरा
भाजपा: शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया।
डबरा व भितरवार विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कोई स्टार प्रचारक नहीं आया।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, इमरजेंसी के लिए एयर एम्बुलेंस भी तैनात
ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: छठी मईया को बेहद पसंद हैं ये चार फल, इनके बिना अधूरी मानी जाती है छठ पूजा

Hindi News / Gwalior / MP Election 2023 : ग्वालियर चंबल अंचल में स्टार प्रचारकों की सभा में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस

ट्रेंडिंग वीडियो