bell-icon-header
ग्वालियर

Monsoon New Update : बंगाल की खाड़ी में अटक गया मानसून, जानें कब होगी एंट्री, आया नया अपडेट

Monsoon New Update : 24 जून के बाद प्री मानसून की बारिश हो सकती है। साथ ही 28 जून के बाद ही मानसून आने की संभावना है। क्योंकि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है।

ग्वालियरJun 18, 2024 / 08:00 am

Astha Awasthi

Monsoon New Update

Monsoon New Update : जून के 16 दिन बीत चुके हैं। इस महीने की गर्मी मार्च, अप्रेल व मई पर भारी पड़ रही है, क्योंकि हीटवेव व वार्म नाइट की वजह से लोग गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी का सबसे बड़ा कारण प्री मानसून की बारिश न होना है। जून में अब तक 100 फीसदी कम बारिश हुई है।
इस वजह से राजस्थान की गर्म हवा चल रही है और शहर सहित अंचल हीटवेव की चपेट में है। गर्मी से इस हफ्ते राहत की उम्मीद भी नहीं है। 24 जून के बाद प्री मानसून की बारिश हो सकती है। साथ ही 28 जून के बाद ही मानसून आने की संभावना है। क्योंकि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है।

मानसून हो रहा है लेट

जून के पहले सप्ताह के बाद शहर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती थी। इस महीने का औसत तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन आंधी व बारिश होने की वजह से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पाता था। दूसरे सप्ताह के बाद हीटवेव चलने की संभावना नहीं रहती थी।
दूसरे व तीसरे सप्ताह में प्री मानसून की झमाझम बारिश होती है और अंतिम सप्ताह में मानसून की दस्तक हो जाती है। इस बार का मौसम लोगों को हैरान किए है। बादल व बूंदाबांदी होने के बाद भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति में नहीं आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 48 घंटे अहम… एंट्री लेने जा रहा प्री-मानसून, 36 जिलों में धुंआधार बारिश अलर्ट

आंधी व बारिश से 10 डिग्री सेल्सियस लुढका तापमान

-दोपहर में आई आंधी व बारिश से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। यदि आंधी व बारिश नहीं आती तो तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता। क्योंकि हीटवेव की रफ्तार काफी तेज थी।
-लगातार तीसरे दिन भी शहर में हीटवेव रही, जिसकी वजह से वातावरण गर्म हो गया था। रात में भी गर्मी होने की वजह से ठंडा नहीं हो पा रहा है। इस कारण गर्मी हो रही है।
-बंगाल की खाड़ी में बारिश के सिस्टम नहीं बन रहे, जिसकी वजह से 31 मर्ई के बाद से पूर्वी शाखा से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। दक्षिण पूर्वी हवा की जगह पश्चिम दक्षिण हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ गर्म हवा लेकर आ रही है। प्रदेश में ग्वालियर व बुंदेलखंड अंचल सबसे ज्यादा गर्म हो रहे हैं। इन जगहों पर प्री मानसून की बारिश नहीं हुई है।
-पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

अधिकतम तापमान-45.1 डिसे
न्यूनतम तापमान- 35.2 डिसे
हवा की गति- 40 किमी प्रतिघंटा

पारे की चाल

समय तापमान
05:30 35.8
08:30 38.0
11:30 42.6
14:30 40.8
17:30 35.2

Hindi News / Gwalior / Monsoon New Update : बंगाल की खाड़ी में अटक गया मानसून, जानें कब होगी एंट्री, आया नया अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.